बोरसल पंचायत में बैठक लेने पहुंचीं भाजपा विधायक अर्चना चिटनिस भवन में पसरी गंदगी देखकर भड़कीं

बुरहानपुर
शनिवार को बोरसल पंचायत में बैठक लेने पहुंचीं भाजपा विधायक अर्चना चिटनिस भवन में पसरी गंदगी देखकर भड़क गईं। उन्होंने खुद पूरे भवन में झाड़ू और पोंछा लगाया। इसके बाद बैठक ली। उन्होंने पंचायत सचिव व अन्य कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। लापरवाही करने वालों को चेतावनी दी है, दोबारा पंचायत भवन साफ सुथरा मिलना चाहिए। पंचायत कार्यालय में गंदगी के ढेर देखकर चिटनिस ने सवाल किया कि सफाई कब से नहीं की गई है।

    दरअसल विधायक अर्चना चिटनिस शनिवार को जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों व संरचनाओं के संरक्षण, जीर्णोद्धार और जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्याें का निरीक्षण करने पहुंची थीं।
    इस दौरान उनका अधिकारियों के साथ ग्राम बोरसल प्रवास हुआ था। विधायक को झाड़ू पोंछा करते देख कुछ देर के लिए अधिकारी, कर्मचारी भी हतप्रभ रह गए थे।
    बाद में उन्होंने शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जनपद सदस्य देवानंद पाटिल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्गेश भूमरकर, उप सरपंच विनोद शिंदे, नगीन जायसवाल, मोहन पाटिल आदि की उपस्थिति में जल संरक्षण की समीक्षा बैठक ली।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

8 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

8 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

9 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

9 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

9 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

9 hours ago