BJP विधायक मधु गेहलोत ने बेटे की शादी में क्षेत्र में निर्धन परिवारों की 61 बेटियों का विवाह करवाया

आगर मालवा

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में कुछ ऐसा हुआ…. जिसकी चर्चा प्रदेश भर में हो रही है. दरअसल, BJP विधायक मधु गेहलोत के बेटे की शादी थी… लेकिन इस शादी में BJP विधायक ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर हजारों लोग भाव-विभोर हो गए. दरअसल, विधायक मधु गेहलोत ने अपने बेटे लक्की सिंह की शादी के साथ-साथ 61 गरीब बेटियों की भी शादी करवा दी. विधायक मधु गेहलोत ने इन 61 बेटियों की शादी का पूरा खर्च खुद उठाया. उन्होंने शादी में हर परिवार को कूलर, फ्रिज, टीवी, गैस चूल्हा, पलंग, सोफा, बर्तन समेत करीब एक लाख रुपये का सामान उपहार में दिया. पालड़ा गांव के रहने वाले शंकरलाल की दो बेटियों की शादी भी इसी आयोजन में हुई.  उन्होंने कहा, "मैं कभी नहीं सोच सकता था कि मेरी बेटियों की शादी इतनी धूमधाम से होगी. विधायक जी ने जो किया, उसे मैं कभी नहीं भूलूंगा." हजारों लोग इस अनोखे विवाह समारोह के गवाह बने और विधायक की तारीफ की.

लोगों ने दी खूब दुआएं

ढाबला क्षत्रि गांव से आए दूल्हे दशरथ ने कहा, "अगर मैं अपनी बारात अलग से लेकर जाता, तो इतना अच्छा स्वागत नहीं होता. यहां तो खुद विधायक ने सभी बारातों का स्वागत किया." विधायक ने इलाके के 1,80,000 लोगों को बाराती बन कर खाने का न्यौता दिया. सभी बारातियों को मिठाई, नमकीन, पूरी-सब्जी जैसे स्वादिष्ट भोजन परोसे गए.

3 महीने पहले शुरू हुई थी तैयारी

इस आयोजन की तैयारी तीन महीने पहले ही शुरू कर दी गई थी. जरूरतमंद परिवारों की सूची बनाकर उन्हें सम्मान के साथ इस आयोजन में शामिल किया गया. मंच पर अपने बेटे और बहू के साथ खड़े विधायक मधु गेहलोत भावुक हो गए. उन्होंने कहा, "आज मैंने 61 बेटियों को विदा किया है. ये खुशी के आँसू हैं. मेरी बहू भी अब मेरी बेटी है. मेरा फर्ज है कि मैं अपने क्षेत्र के लोगों की खुशियों में शामिल होऊं."

खाटूश्याम का दरबार सजाया गया

प्रांगण के एक हिस्से में खाटूश्याम का दरबार सजाया गया था। जहां ज्योत प्रज्वलित की गई और भजन गायक तेजसिंह द्वारा बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी गई। प्रभारी मंत्री से लेकर जो भी नेता पहुंचे सभी ने वृहद आयोजन के लिए विधायक गेहलोत की प्रशंसा की। सभी ने कहा कि संपूर्ण व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ जो सामान हमारी बेटी को उपहार रूप में दिया है वह हम भी नहीं दे सकते थे।

कार्यकर्ताओं ने संभाली व्यवस्था

विधायक गेहलोत ने बताया कि प्रत्येक कन्या को करीब 1 लाख रुपए की सामग्री उपहार में दी गई। इसके लिए जोड़ों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क पंजीयन के रूप में नहीं लिया गया। 1 हजार कार्यकर्ताओं ने इस समारोह की व्यवस्था संभाली।
समारोह स्थल पर आने वाले वाहनों की पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस, प्रशासन एवं कृषि उपज मंडी नगर पालिका आदि विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: married

Recent Posts

अधिक तापमान में रखें सभी नागरिक स्वास्थ्य का ध्यान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अधिक तापमान में रखें सभी नागरिक स्वास्थ्य का ध्यान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रीष्मकाल के दौरान प्रदेश में बढ़े हुए तापमान और…

33 minutes ago
हर गौशाला में न्यूनतम पाँच हजार गौवंश का होगा पालन, 30 प्रतिशत रखे जाएंगे दुधारू नस्ल के गौवंश

हर गौशाला में न्यूनतम पाँच हजार गौवंश का होगा पालन, 30 प्रतिशत रखे जाएंगे दुधारू नस्ल के गौवंश

भोपाल  गोकुल धाम स्थापना नीति-2025 पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने…

43 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देशों के अनुपालन में अवैध खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देशों के अनुपालन में अवैध खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े और स्पष्ट निर्देशों तथा राज्य शासन की जीरो…

48 minutes ago
केंद्रीय कैबिनेट के SARTHAK-PDS फेज-2 निर्णय का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

केंद्रीय कैबिनेट के SARTHAK-PDS फेज-2 निर्णय का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा SARTHAK-PDS…

48 minutes ago
स्टार्टअप्स को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री श्काश्यप

स्टार्टअप्स को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री श्काश्यप

भोपाल  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भोपाल के युवा स्टार्टअप उद्यमी…

48 minutes ago
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सेवा प्रदायगी की दक्षता को करें मजबूत: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सेवा प्रदायगी की दक्षता को करें मजबूत: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता,…

53 minutes ago