भाजपा ने जारी की तीसरी लिस्ट, मोनिका बट्टी को अमरवाड़ा सीट से बनाया प्रत्याशी, कौन हैं मोनिका बट्टी

भोपाल
मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही आज प्रत्याशियों की अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी।

मोनिका बट्टी को अमरवाड़ा सीट से बनाया गया प्रत्याशी
भाजपा की तीसरी लिस्ट में केवल एक नाम शामिल हैं। यह नाम है- मोनिका बट्टी (Monika Batti) का। मोनिका को अमरवाड़ा आरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

शिवराज सिंह चौहान ने मोनिका को दिलाई पार्टी की सदस्यता
मोनिका ने कुछ दिन पहले ही भाजपा का दामन थामा था। उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कौन हैं मोनिका बट्टी?
मोनिका बट्टी अखिल भारतीय गोंडवाना की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके पिता पूर्व विधायक मनमोहन शाह भट्टी हैं।मोनिका का भाजपा में शामिल होना और फिर टिकट पाना, कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। इसकी वजह यह है कि गोंडवाना पार्टी का अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बहुत प्रभाव है। मोनिका के पिता मनमोहन शाह बट्टी 2003 में यहां से विधायक रह चुके हैं।

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
इससे पहले, भाजपा ने 25 सितंबर को 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें छह सांसदों को टिकट दिया गया है। इनमें तीन केंद्रीय मंत्री (नरेन्‍द्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते) भी शामिल हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

4 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

5 hours ago