मिशन 24 को लेकर बीजेपी ने शुरू की जमीनी तैयारी

भोपाल

विधानसभा चुनाव में  प्रचंड बहुमत मिलने के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अभी से जमीनी तैयारी शुरू कर दी है। संगठन ने अल्पसंख्यक  मोर्चा को नवमतदाताओं को मोदी मित्र के जरिए जोड़ने का टॉस्क दिया है।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एजाज खान ने बताया कि विधानसभा चुनाव में 14 फीसदी मुस्लिम मतदाताओं ने बीजेपी को वोट दिया था। लोकसभा चुनाव में इसे और बढ़ाने के लिए मोर्चा अभी से रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। संगठन स्तर पर मोर्चा को प्रदेश स्तर पर 25- 25 हजार नवमतदाताओं की संख्या को लेकर दो आयोजन कराने का लक्ष्य दिया है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने दावा करते हुए कहा कि दोनों आयोजनों में मोर्चा 2- 2 लाख नवमतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।  मोर्चा ने प्रदेश के सभी जिलों में 5 जनवरी से 8 जनवरी के बीच जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन रखने का आदेश जारी किया है।

पसमांदा मुस्लिमों को जोड़ने का लक्ष्य
लोकसभा चुनाव को मददेनजर रखते हुए प्रदेश के पिछड़े पसमांदा मुस्लिमों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मोर्चा के पदाधिकारी परमांदा मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में जाकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनहित कल्याण से जुड़ी चल रही योजनाओं के  बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।  गौरतलब है कि  37 फीसदी मुस्रिम लाडली बहना योजना का लाभ ले रही है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि बीजेपी विकास को लेकर कोई भेदभाव नहीं करती है।

पांच लोकसभा सीटों पर फोकस
मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में भले ही मुस्लिम आबादी 9 फीसदी हो लेकिन प्रदेश की 5 लोकसभा सीटों पर मुस्लिम आबादी हार- जीत में बड़ी भूमिका निभाती है। भोपाल, इंदौर, बुरहानपुर और खंडवा को लेकर मोर्चा मुस्लिम आबादी को साधने के लिए बड़े स्तर पर मुहिम चलाने का संकल्प लिया है। संवाद केंद्र के जरिए मोर्चा के लोग मुस्लिम मतदाताओं को बीजेपी सरकार की उपलब्धिों के बारे में बताएंगे। जिससे मुस्लिम वर्ग के बीच बीजेपी को लेकर जो पूर्वाग्रह है वह खत्म हो सकें।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

1 hour ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

1 hour ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

2 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

2 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

2 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

2 hours ago