भाजपा कारसेवकों को परिवार सहित कराएगी भगवान रामलला के दर्शन: विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल.
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी कारसेवकों को परिवार सहित अयोध्या लेजाकर प्रभु रामलला के दर्शन कराएगी। वर्ष 1992 में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के जन्मस्थान पर बने कलंक के उस ढांचे को मिटाने का कार्य कारसेवकों ने किया था। कारसेवकों ने कहा था कि मंदिर वहीं बनाएंगे, आज उसी स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कल सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा करने के साथ कार सेवकों का संकल्प भी पूरा होने जा रहा है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल के कोलार के पास ग्राम थुआखेड़ा में कार सेवक अचल सिंह का सम्मान करते हुए कही।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कार सेवक अचल सिंह और उनके परिवार को अयोध्या में निर्मित भव्य श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेशभर के कारसेवकों को परिवार सहित अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन कराएगी। शर्मा ने कहा कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थान पर बने कलंक के उस ढांचे को मिटाने का कार्य कारसेवकों ने किया। भोपाल के कारसेवक अचल सिंह भी वर्ष 1992 में अयोध्या के विवादित ढांचे को मिटाने वालों में शामिल थे। अचल सिंह विवादित ढांचे पर चढ़े थे और वहां से गिरे, जिसके बाद से वे चल-फिर नहीं सकते। अचल सिंह का आधा शरीर काम नहीं करता है।

मेरा सौभाग्य है कि कारसेवकों से मिल रहा हूं
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज रामलला की कार सेवा में गए अचल सिंह से मिल रहा हूं। आज अचल सिंह का मन गदगद हैं कि रामलला मंदिर में विराजेंगे। कारसेवकों ने कहा था कि रामलला हम आएंगे मंदिर वही बनायेंगे, आज मंदिर वहीं बना है। इस मौके पर कारसेवल अचल सिंह ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि अयोध्या में भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम विराजमान हो रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी ने कारसेवकों को याद किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी एवं नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

37 minutes ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

49 minutes ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

56 minutes ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

59 minutes ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

60 minutes ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

2 hours ago