लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटेगी भाजपा, कांग्रेस की इकलौती सीट छिंदवाड़ा पर विशेष नजर

भोपाल
विधानसभा चुनाव से फुरसत पाते ही भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी। संगठन स्तर पर एक बार फिर बूथ को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। पार्टी नेताओं का मानना है कि मध्य प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में हुआ कम मतदान बूथ स्तर के कामकाज में सुधार की आवश्यकता बता रहा है। पार्टी अगले चार महीने बूथ और शक्ति केंद्र को मजबूत बनाने पर ध्यान देगी। संगठन का विचार है कि लोकसभा चुनाव में बाहरी राज्य से कार्यकर्ता नहीं आ पाएंगे, ऐसे में 50 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त करना स्थानीय कार्यकर्ताओं की ही जिम्मेदारी होगी।

छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा की नजर
बता दें, भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। इस बार पार्टी की विशेष नजर कांग्रेस की इकलौती और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ की छिंदवाड़ा सीट पर है। भाजपा ने इसी सप्ताह विधानसभा चुनाव में कम मतदान वाले बूथों की समीक्षा की है। पार्टी ने सभी 64,626 बूथों में हुए मतदान के विश्लेषण का निर्णय किया है। जहां कम वोटिंग हुई है, उसके कारण जानने के साथ ही बूथ कमेटी और खास तौर से त्रिदेव के प्रदर्शन का आकलन भी किया जाएगा। जिन मतदान केंद्रों पर लापरवाही हुई है, उनकी सूची भी तैयार की जाएगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत को लेकर आकलन अलग से होगा।

रिकार्ड मतदान में बूथ प्रबंधन की भी भूमिका
पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि प्रदेश में इस बार रिकार्ड 77.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें बूथ प्रबंधन की भी भूमिका रही है लेकिन जिन बूथों पर मतदान उम्मीद के अनुरूप नहीं हुआ है, वहां पार्टी लोकसभा चुनाव के हिसाब से नए सिरे से तैयारी करेगी। साथ ही, मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लगभग पांच महीने पहले भाजपा ने चुनाव के माइक्रो मैनेजमेंट प्लान पर काम शुरू करने का निर्णय किया है। इसमें एक बार फिर मतदाताओं के घर, मोहल्ले, गली और बूथ में समरस होने का लक्ष्य रखा गया है।

बूथ प्रबंधन पर नजर
इस रणनीति के अहम किरदार त्रिदेव और पंच परमेश्वर होंगे। इनके दम पर भाजपा विधानसभा चुनाव में हुई गलतियों को सुधारकर अपनी चुनावी जमीन मजबूत करना चाहती है। वर्जन विधानसभा चुनाव में की गई संगठनात्मक तैयारी विशेष कर बूथ प्रबंधन प्रभावी रहा है। पिछले दो सालों से मतदान के दिन तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां बूथ केंद्रित रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : पेड़ में प्रेमी जोड़े की लाश मिली, गांव में फैली सनसनी …

CG : पेड़ में प्रेमी जोड़े की लाश मिली, गांव में फैली सनसनी …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार 4 जून की…

2 minutes ago
राजनांदगांव : शहर में गौरव पथ चौक के पास नाली में बड़ा गड्‌ढा, हादसे की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव : शहर में गौरव पथ चौक के पास नाली में बड़ा गड्‌ढा, हादसे की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव| शहर के गौरव पथ चौक के पास सड़क किनारे बनी नाली में बड़ा गड्ढा…

4 minutes ago
राजनांदगांव : किसी भी बैरियर से गुजर सकते हैं 08 के वाहन चालक, अब नहीं कटेगा टोल…

राजनांदगांव : किसी भी बैरियर से गुजर सकते हैं 08 के वाहन चालक, अब नहीं कटेगा टोल…

राजनांदगांव , ठाकुरटोला टोल प्लाजा में सीजी-08 की लोकल गाड़ियों को राहत दी जा रही…

8 minutes ago
Sampada 2.0 में बड़े बदलाव, नए नियमों से रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी आसान और सुरक्षित

Sampada 2.0 में बड़े बदलाव, नए नियमों से रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी आसान और सुरक्षित

भोपाल  संपदा 2.0 पोर्टल में घर बैठे रजिस्ट्री (online registry) को सुरक्षित करने बड़े बदलाव…

27 minutes ago
उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी, इंटरनल असेसमेंट 30 से बढ़कर 40 अंक होगा

उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी, इंटरनल असेसमेंट 30 से बढ़कर 40 अंक होगा

भोपाल  मध्य प्रदेश का उच्च शिक्षा विभाग आने वाले समय में शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था…

38 minutes ago
Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

इंदौर  इंदौर में मेट्रो ट्रेन के अंडरग्राउंड हिस्से का काम फिलहाल एयरपोर्ट के समीप चल…

1 hour ago