आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की कामकाजी बैठक हुई संपन्न

 अनूपपुर
 भाजपा कार्यालय अनूपपुर में 3 अप्रैल 2025 को संगठन की कामकाजी बैठक संपन्न हुई बैठक में प्रमुख रूप से कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल भाजपा जिला प्रभारी मिथिलेश पयासी भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता रामदास पुरी आधा राम वैश्य जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी जितेंद्र सोनी उपस्थित रहे।
 
भारत को मिल रही नई दिशा

 संगठन की कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा कि संगठन के द्वारा दिए गए कार्यों को हम सभी को मिलकर प्राथमिकता के आधार पर करना है आजीवन सहयोग निधि, मंडल कार्यकारिणी का गठन एवं 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना, दिवस 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जैसे कार्यक्रम को प्राथमिकता के आधार पर हमें करना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के नीतियों को संगोष्ठी के माध्यम से जनता के बीच हमें अपनी बात रखनी है, पहले क्या स्थिति थी और भाजपा सरकार आने के बाद हमारे देश और प्रदेश में क्या परिवर्तन हुए हैं यह आज के युवा पीढ़ी को बताने की आवश्यकता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को नई दिशा दे रहे हैं और हमारा देश प्रगति के पद पर आगे बढ़ रहा है ।

संगठन के सिद्धांतों को जनता तक पहुंचाएं

कामकाजी बैठक को मध्य प्रदेश के कोल विकास पर प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज परिस्थितियों हमारे अनुकूल हैं हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं की जानकारी जनता के बीच लेकर पहुंचे हम अपने सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचने के लिए कार्य करें। उत्साहवर्धन के साथ हमें अपने कार्य को पूर्ण करना है। संगठन आज युवाओं को मौका दे रही है कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता को अवसर मिलेगा। हमें युवा जिला अध्यक्ष के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करना है और संगठन को आगे गति प्रदान करना है ।
संगठन के कार्यों की हुई समीक्षा

भाजपा संगठन के जिला प्रभारी मिथिलेश पयासी ने कामकाजी बैठक में उपस्थित सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर बातचीत की और कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संगठन और सरकार के तमाम पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से  पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में काम करने की अपील की।
 इस बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नगर पालिका/ नगर परिषद के अध्यक्ष जनपद के अध्यक्ष के अलावा अपेक्षित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिले के महामंत्री जितेंद्र सोनी आभार प्रकट जिले के महामंत्री अखिलेश द्विवेदी के द्वारा किया गया

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

3 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

3 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

3 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

3 hours ago