मध्य प्रदेश के मुरैना और सीहोर में एक ही दिन दो अलग अलग पक्षों में खूनी संघर्ष

 मुरैना

प्रदेश के लिए होली का दिन बेहद तनावपूर्ण गुजरा। यहां सूबे के दो अलग अलग जिलों में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुए हैं। इनमें एक जिला मुरैना है, जहां खेत के रास्ते को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर फायरिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, दूसरा खूनी संघर्ष सूबे के सीहोर जिले के बुधनी में आपसी विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान कई वाहनों में आग भी लगाई गई। इस आगजनी में कई वाहन जलकर राख हुए हैं। फिलहाल, दोनों ही इलाकों में तनाव के हालात है। फिलहाल, यहां भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।

खेत के रास्ते को लेकर विवाद

सबसे पहले बात करें मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंतर्गत आने वाले नूराबाद थाना इलाके के विसेंठा गांव की, जहां सरसों काटने के लिए रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जबकि एक पक्ष के 4 से 5 लोगों ने बंदूक और कट्टा से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से प्रताप नामक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है। तनाव के हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।

आपसी विवाद में कई वाहन स्वाहा

वहीं, बात करें मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अंतर्गत आने वाले बुधनी की रेहटी तहसील के एक गांव आमडो में आपसी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के वाहनों में आग लगा दी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद यहां के हालात भी बेहद तनावपूर्ण हो गए। सूचना मिलते पर रेहटी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। फिलहाल, मामले में अभी पुलिस भी तहकीकात कर रही है। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जलाए गए वाहनों में ट्रैक्टर, कार, पिकअप, बाइक समेत अन्य वाहन बताए जा रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

राजनांदगांव : दीवार फांद घर में घुसा चोर…

राजनांदगांव : दीवार फांद घर में घुसा चोर…

राजनांदगांव | खड़गांव में किसान के मकान से डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर ली…

3 minutes ago
राजनांदगांव : धोखाधड़ी : काम अधूरा छोड़ा…

राजनांदगांव : धोखाधड़ी : काम अधूरा छोड़ा…

राजनांदगांव , कोल्ड स्टोरेज बनाने के नाम पर 2 करोड़ रुपए की ठगी हुई है।…

10 minutes ago
राजनांदगांव : गोदाम से अनाज की चोरी दो आरोपी हुए गिरफ्तार…

राजनांदगांव : गोदाम से अनाज की चोरी दो आरोपी हुए गिरफ्तार…

राजनांदगांव | ममता नगर क्षेत्र के अनाज गोदाम में चोरी के मामले में पुलिस ने…

21 minutes ago
राजनांदगांव : प्रमुख चौराहे की लाइट बंद अंधेरे से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : प्रमुख चौराहे की लाइट बंद अंधेरे से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव | फरहद चौक में लगी लाइटें बंद पड़ गई है। इससे दिन ढलते ही…

25 minutes ago
राजनांदगांव : बैगापारा में बना हाट बाजार हो रहा जर्जर, इस भवन का इस्तेमाल हो…

राजनांदगांव : बैगापारा में बना हाट बाजार हो रहा जर्जर, इस भवन का इस्तेमाल हो…

राजनांदगांव| लखोली के बैगापारा में लाखो रुपए खर्च कर हाट बाजार का निर्माण किया गया।…

31 minutes ago
राजनांदगांव : इंदिरा तालाब में फैल रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव : इंदिरा तालाब में फैल रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव | पुराना बस स्टैंड के पास मौजूद इंदिरा सरोवर तालाब में गंदगी फैलती जा…

35 minutes ago