मध्य प्रदेश में बोर्ड इम्तिहान का टाइम टेबल घोषित

भोपाल
 मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश की तरफ से जारी किए गए टाइम टेबल में पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल घोषित किया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार 5वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा में प्राइवेट और शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी परीक्षा दे पाएंगे। दोनों ही परीक्षाओं में समय सुबह 9 बजे से सुबह 11.30 बजे तक रहेगा। राज्य शिक्षा केंद्र की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में इस साल 24 लाख छात्र शामिल होने की संभावना है। आपको बता दें की पिछले वर्ष 2023 में 22 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इस वर्ष 8वीं में सरकारी स्कूल के 8.30 लाख और 8.40 लाख प्राइवेट छात्र ये परीक्षा देंगे। 5वीं कक्षा में सरकारी स्कूल के 6.75 लाख और प्राइवेट स्कूल के 7.75 लाख छात्र शामिल होंगे।

आठवीं की परीक्षाएं 6 से 14 मार्च तक
वहीं आठवीं की परीक्षाएं 6 से 14 मार्च तक होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 से 11.30 बजे तक रहेगा। पहला पेपर 6 मार्च को  प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू का होगा। इसके बाद 7 मार्च को गणित और द्दष्टिबाधितों के लिए संगीत का पेपर होगा। 11 मार्च को द्वितीय भाषा अंग्रेजी/हिंदी का पेपर होगा। 12 मार्च को साइंस, 13 मार्च को तृतीय भाषा संस्कृत, हिंदी, उर्दू, मराठी, पंजाबी, गुजराती व मूकबधिरों के लिए चित्रकला की परीक्षा होगी। इसके बाद 14 मार्च को अंतिम पेपर सोशल साइंस का होगा।  

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

भोपाल में महिला अपराध 20% बढ़े, विशेषज्ञ ने बताया- बेटियों को स्मार्टफोन देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

भोपाल में महिला अपराध 20% बढ़े, विशेषज्ञ ने बताया- बेटियों को स्मार्टफोन देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

भोपाल  राजधानी में महिला सुरक्षा के दावों के बीच एक बेहद चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई…

32 minutes ago
MP में UCC विधेयक की तैयारी तेज, मतांतरित आदिवासियों को लेकर समिति कर रही कानूनी मंथन

MP में UCC विधेयक की तैयारी तेज, मतांतरित आदिवासियों को लेकर समिति कर रही कानूनी मंथन

भोपाल  मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे…

37 minutes ago
बेतवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी, भोपाल समेत 3 जिलों में बनेगी साइंटिफिक प्लानिंग

बेतवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी, भोपाल समेत 3 जिलों में बनेगी साइंटिफिक प्लानिंग

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के…

40 minutes ago
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

10 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

10 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

11 hours ago