प्रदेश आ रही है उबला देने वाली गर्मी, ‘नौतपा’ 25 मई से और तपाएगा, नौ से ज्यादा शहरों में 44 डिग्री के पास तापमान

भोपाल
 मध्य प्रदेश में 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा ने अभी से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ सालों के विपरीत इस साल 'नौतपा' के पहले चार दिनों में इंदौर और उज्जैन संभागों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्से पहले से ही भीषण गर्मी की चपेट में हैं।मौसम विभाग के अनुसार इस समय में पारा हाई होने वाला है।

बता दें, कि एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर में तापमान पहले से ही 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। 25 मई से 2 जून तक चलने वाले नौतपा के दौरान यह और भी बढ़ सकता है। किसानों के लिए नौतपा एक जरूरी समय माना जाता है, क्योंकि नौतपा के बाद अच्छी बारिश और अच्छे मौसम होने की संभावना होती है। जो किसानों के लिए फायदेमंद होता है।

मौसम विभाग का क्या कहना

नौतपा को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्से पहले से ही भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 29 मई तक राहत की कोई तत्काल संभावना नहीं है। इसकी एक वजह कर्क रेखा भी है। कर्क रेखा मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर और भोपाल से होकर गुजरती है। सूर्य इस समय कर्क रेखा के ठीक ऊपर होता है। जिससे तेज़ धूप के साथ इस समय में तापमान में ज्यादा बढोत्तरी देखी जाती है।

कैसा रहेगा मौसम

एमपी के उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, खंडवा, खरगोन और बड़वानी में लू चलने की संभावना है। इन इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के उपर पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

4 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

5 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

5 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

6 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

6 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

6 hours ago