प्रयागराज महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो सीधी में पलटी, 4 की मौत

सीधी
सीधी जिले में एक दर्दनाक हादसे में चार श्रद्धालुओं की जान चली गई। तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा बीती रात लगभग 2:00 बजे हुआ। ये श्रद्धालु प्रयागराज कुंभ मेले में स्नान करने जा रहे थे। उनकी बोलेरो गाड़ी अमिलिया थाना क्षेत्र के कैमूर मुंडा घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिंगरौली के जैतपुर और तियरा गांव के सात श्रद्धालु प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। सीधी जिले में कैमूर पहाड़ के मुंडा घाटी नामक जगह पर उनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसके चलते यह हादसा हुआ।
गाड़ी पर कंट्रोल खोना बना कारण

हादसे का कारण चालाक का गाड़ी से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। अमिलिया थाना क्षेत्र के कैमूर मुंडा घाट पर गाड़ी उसके कंट्रोल से बाहर हो गई। बोलेरो पलट कर खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वे जानकारी मिलते ही घायलों से मिलने अस्पताल के लिए रवाना हो गए। स्थानीय लोग भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। जिन चार लोगों की जान गई उनके परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं मामले की जांच जारी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

7 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

7 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

7 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

7 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

8 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

8 hours ago