मतगणना को लेकर दोनों ही दल भाजपा और कांग्रेस सतर्क

 भोपाल

मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी, किस दल के सिर सजेगा ताज। इसका फैसला रविवार को हो जाएगा। विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को होने वाली मतगणना को लेकर दोनों ही दल भाजपा और कांग्रेस सतर्क हैं। दोनों ही दलों ने मतगणना के लिए अपना पूरा अभ्यास कर लिया है। काउंटिंग के दौरान किस तरह की समस्या आने पर प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में कमलनाथ और प्रदेश भाजपा दफ्तर में वीडी शर्मा अपनी लीगल टीम के साथ मौजूद रहेंगे।

शनिवार को दोनों ही दलों के जिला पदाधिकारी अपने काउंटिंग एजेंटों से एक बार फिर बात करेंगे। उम्मीदवार भी उनसे आज एक बार फिर से बात करेंगे। ताकि काउंटिंग के दौरान उनके एजेंट पूरे समय अलर्ट मोड में रहें। दोनों ही दल काउंटिंग को लेकर ट्रेनिंग दे चुके हैं। ट्रेनिंग में दोनों ही दलों के एजेंटों को बताया गया है कि काउंटिंग कैसे करवाना हैं। उसमें आने वाली परेशानी का हल कैसे निकालना है।

वहीं इस दौरान आने वाली परेशानियों को हल करने के लिए जिले में ही दोनों दलों के नेता सक्रिय रहेंगे। वहीं यदि स्थिति ऐसी बनी की उसकी जानकारी भोपाल तक पहुंचाना हैं तो वह भी व्यवस्था दोनों ही दलों की तरफ से बनाई गई है। किसी भी विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश दफ्तर शिकायत आते ही, उस पर संबंधित दल की लीगल टीम सक्रिय हो जाएगी। वह अपने स्तर पर निर्वाचन आयोग तक पहुंच कर उसका निराकरण का प्रयास करेगी।

सिंधिया और वीडी रहेंगे भाजपा कार्यालय में
इधर प्रदेश भाजपा दफ्तर में भी बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। यहां पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह से ही मौजूद रहेंगे। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यहां पर आकर चुनाव परिणाम देख सकते हैं। भाजपा के इन नेताओं के साथ भी पार्टी की लीगल टीम मौजूद रहेगी। जिसमें एसएस उप्पल के अलावा रजनीश अग्रवाल सहित अन्य नेता यहां पर मौजूद रहेंगे। कहीं से भी शिकायत या समस्या आने पर उनके निराकरण के लिए भी यहां पर एक टीम अलग से रहेगी।

कांग्रेस दफ्तर में जमा होंगे दिग्गज नेता
प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर में चुनाव परिणाम देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। यहां पर कार्यकर्ता चुनाव परिणाम देख सकेंगे। वहीं तीसरी मंजिल पर स्थित हाल में लगी स्क्रीन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनाव परिणाम देखेंगे। इनके साथ कांग्रेस की लीगल टीम भी मौजूद रहेगी। जिसमें जेपी धनोपिया, शंशाक शेखर मौजूद रहेंगे। जो हर शिकायत पर एक्टिव रहेगी। वहीं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रकाश जैन भी इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कमलनाथ के साथ रहेंगे। कांग्रेस की ट्रैक्निकल टीम भी यहां पर मौजूद रहेगी।  कांग्रेस में जहां राष्टÑीय अध्यक्ष ने मतगणना के बाद की रणनीति बनाई। वहीं भाजपा ने भी मतगणना के बाद की संभावित स्थिति को लेकर रणनीति बनाई है। भाजपा ने अपने सभी बागी उम्मीदवारों से संपर्क कर लिया है। यदि ये जीते और भाजपा को तत्काल इनकी जरुरत पड़ी तो इन्हें भाजपा के जिला नेता तत्काल भोपाल लेकर आएंगे और यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात करवाएंगे।

 मतों की गिनती के लिए 4 हजार 369  टेबल
 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों पर डले मतो की गिनती के लिए  4 हजार 369  टेबल लगाई जाएंगी। वहीं डाक मतपत्रों की गिनती 692 टेबलों पर होंगी। एक टेबल पर कुल चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। इस मान से बीस हजार 244 कर्मचारी गणना कराएंगे। सुरक्षा मे लगे केन्द्रीय बल, राज्य के पुलिस बल और स्ट्रांग रुम से मतपेटियां लाने और गिनती के बाद स्ट्रांग रुम में वापस जमा कर सीलबंद करने में दस हजार कर्मचारी तैनात रहेंगे।
सबसे अधिक 26 राउंड झाबुआ में ईवीएम की मतगणना के लिए सबसे अधिक 26 राउंड झाबुआ विधानसभ में और सबसे कम बारह राउंड सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए दतिया में होंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोकभवन में किया गया योगाभ्यास

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोकभवन में किया गया योगाभ्यास

रायपुर, अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस केे अवसर पर आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में सामूहिक योगाभ्यास…

5 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जशपुर के मरीज को मिली बड़ी राहतसीएम कैंप कार्यालय…

10 minutes ago
CG : योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CG : योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

विश्व को भारत की अमूल्य देन है योग, इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी :…

14 minutes ago
उज्जैन में नर्मदा एक्सप्रेस में धक्का लगने पर विवाद, युवक पर चाकू से हमला; हालत गंभीर

उज्जैन में नर्मदा एक्सप्रेस में धक्का लगने पर विवाद, युवक पर चाकू से हमला; हालत गंभीर

उज्जैन. नर्मदा एक्सप्रेस के जनरल कोच में युवक पर जानलेवा हमला हो गया। कोच के…

19 minutes ago
योग को दिनचर्या बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में दें योगदान: मुख्यमंत्री साय

योग को दिनचर्या बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में दें योगदान: मुख्यमंत्री साय

अम्बिकापुर/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर के…

29 minutes ago
जबलपुर में योग दिवस 2026: राष्ट्रपति मुर्मु ने योग को बताया भारत का अमूल्य उपहार

जबलपुर में योग दिवस 2026: राष्ट्रपति मुर्मु ने योग को बताया भारत का अमूल्य उपहार

जबलपुर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस महान योग परंपरा…

47 minutes ago