रीवा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा सर्किट हाउस में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर आक्रोश दिखाया। उनके आदेश के 24 घंटे के भीतर आरोपी महंत सीताराम दास के मकान को ढहा दिया गया। गुरुवार को कलेक्टर मनोज पुष्प और एसएसपी नवनीत भसीन बुलडोजर लेकर पहुंचे। जहां बाबा के मकान को ढहा दिया गया है। प्रशासन कार्रवाई के दौरान 500 मीटर में जैमर लगाया था ताकि किसी को कानो-कान खबर तक नहीं लग सके।
बता दें कि सर्किट हाउस में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर बुधवार को रीवा प्रवास के दौरान सीएम ने आक्रोश दिखाया। उन्होंने कहा था कि- बेटी के साथ अगर किसी ने दुराचार किया, तो उसे कुचल दिया जाएगा। उन्होंने कहा- कहां हैं कलेक्टर और एसपी। ये बुलडोजर कब काम आएंगे। करो इनको जमींदोज। तोड़ दो गुंडों को, बदमाशों को। जो बहन और बेटी पर गलत नजर उठाकर देखते हैं।
उन्होंने एक बार फिर कहा- बेटी के साथ अगर किसी ने दुराचार किया, तो उसे कुचल दिया जाएगा। उन्होंने कहा- कहां हैं कलेक्टर और एसपी। ये बुलडोजर कब काम आएंगे। करो इनको जमींदोज। तोड़ दो गुंडों को, बदमाशों को। जो बहन और बेटी पर गलत नजर उठाकर देखते हैं सीएम पीटीएस मैदान में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।
CM ने कहा- भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मैं किसी भी गुंडे को बर्दाश्त नहीं करूंगा। बेटियों की तरफ गलत नजर उठाने वाले अपराधियों के घर जमींदोज कर दिए जाएंगे। बुलडोजर चलेंगे। उनको मध्यप्रदेश की धरती पर मैं चैन से नहीं रहने दूंगा।
रोजगार दिवस समारोह में 580.7542 करोड़ के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने 258 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत के 25 कार्यों का लोकार्पण किया। CM ने 322 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत के 31 कार्यों का भूमिपूजन भी किया।
जबलपुर हाई कोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश आनंद पाठक व न्यायमूर्ति बीपी शर्मा की युगलपीठ ने…
भोपाल नागरिक सेवाओं को सरल, त्वरित और पारदर्शी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस के…
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास के बीच संतुलन…
भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्ती के बीच मौसम के मिजाज ने एक बार…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम डोंडराही में…
रायपुर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये…