विदिशा में इंदौर से टीकमगढ़ जा रही बस पलटी, 6 से अधिक यात्री घायल

विदिशा
विदिशा जिले के त्योंदा में हादसा हो गया। यहां की सरकारी अस्पताल के पास अंधे मोड पर स्लीपर बस पलट गई। इस घटना में 6 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्होंने त्योंदा अस्पताल में उपचार कराया। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 से 3.30 के बीच की है।

हादसे की जानकारी मिलने पर त्योंदा थाना प्रभारी बलबीर सिंह गौर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों और पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में घायल यात्रियों को घटना स्थल 100 मीटर दूर स्थानीय त्योंदा के ही शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल यात्रियों का उपचार किया गया। उपचार के बाद यात्री दूसरी बस में बैठकर चले गए।

इंदौर से टीकमगढ़ जा रही थी बस

बता दें कि महाकाल ट्रेवल्स की स्लीपर नाइट बस रात्रि में इंदौर से चलकर त्योंदा होते हुए टीकमगढ़ की ओर जा रही थी। इस दौरान त्योंदा शासकीय अस्पताल के पास अंधे मोड पर यात्रियों से भरी बस पलट गई।जिसमें आधा दर्जन से अधिक सवार यात्री घायल होना बताए गए। हादसे में किसी काे ज्यादा हानि नहीं हुई है।

हादसे में यह लोग हुए घायल अस्पताल से बताया है कि बस पलटने से 6 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जिनमें बस का क्लीनर टीकमगढ़ के जतारा तहसील के ग्राम खरोई निवासी रज्जन सिंह ठाकुर (40 ) इनके अलावा बस में सवार यात्री विरोरा निवास गुलजरी विश्वकर्मा (35), अंशुल विश्वकर्मा (12) , प्रकाश विश्वकर्मा (48) और राजगढ़ निवासी मुन्नी बाई (35), टीकमगढ़ निवासी शुभम मिश्रा (30) घायल हुए हैं। इनके अलावा अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। घायलों में कुछ व्यापारी भी शामिल हैं जो इंदौर से सामान खरीद कर टीकमगढ़ की ओर जा रहे थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

1 hour ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

2 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

2 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

2 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

2 hours ago