सागर में जनपद सदस्य, पार्षद, सरपंच के लिए होगा By-election, 11 सितंबर को होगी वोटिंग

सागर

सागर जिले में जनपद सदस्य, पार्षद, सरपंच समेत पंचों के 51 पदों के लिए जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए उपचुनाव कराए जा रहे हैं। उपचुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। नामांकन जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जीआर ने अपर कलेक्टर को उप जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। अपर कलेक्टर एवं उप निर्वाचन अधिकारी रुपेश उपाध्याय ने बताया कि सागर जिले की नगर परिषदों, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए 11 सितंबर को उपचुनाव होगा। जिसमें तीन पार्षद, एक जनपद सदस्य, पांच सरपंच और 42 पंचों का चुनाव होगा।

जानिए…कहां किन पदों के लिए होगा मतदान

उन्होंने बताया कि जिले की नगर पालिका परिषद मकरोनिया के वार्ड क्रमांक 9, नगर परिषद बांदरी के वार्ड क्रमांक 9, नगर परिषद शाहगढ़ के वार्ड क्रमांक 10 में पार्षद का निर्वाचन होगा। जनपद पंचायत जैसीनगर में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 में जनपद सदस्य और दो पंचों का निर्वाचन होगा। इसके साथ ही जनपद पंचायत बीना में ग्राम पंचायत चमारी में सरपंच और ग्राम पंचायत हिनोद में सरपंच सहित तीन पंचों का चुनाव होगा। जनपद पंचायत शाहगढ़ में ग्राम पंचायत किशनपुरा में सरपंच, ग्राम पंचायत सेमरा रामचंद्र में सरपंच और दो पंचों के लिए चुनाव होगा। इसके अलावा जनपद पंचायत राहतगढ़ में 7 पंच, जनपद पंचायत रहली में 8 पंच, जनपद पंचायत केसली में 4 पंच, जनपद पंचायत बंडा में 6 पंच और जनपद पंचायत खुरई में 6 पंचों के लिए चुनाव होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

10 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

10 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

10 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

10 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

10 hours ago