भोपाल
मध्य प्रदेश सरकार मंत्रीमंडल विस्तार आज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से समय मांगा है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को दिल्ली पहुंचे थे। यहां दो दिनों के दौरे के दौरान सीएम ने कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। सीएम ने भाजपा हाईकमान से मिलकर मंत्रियों के नामों पर मंथन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने पहुंचे। इससे पहले सीएम यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भी मुलाकात की।
ऐसा होगा मोहन कैबिनेट
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित हुए करीब 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो सका है. इस बीच कई नामों को लेकर चर्चा हैं. सोशल मीडिया पर कई विधायकों के नाम की सूची वायरल हो रही है, जिन्हें मोहन कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्य के मंत्रिमंडल में नए और पुराने चेहरों का समावेश नजर आएगा. वहीं जातिगत समीकरणों को साधने की भी भरपूर कोशिश की जाएगी. फिलहाल किन विधायकों को मोहन कैबिनेट में शामिल किया जाएगा और किन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है. कल शपथ ग्रहण के दौरान ये तस्वीर साफ हो जाएगी.
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…
भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…
रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…