कैबिनेट करेगी अनुसमर्थन

ग्वालियर

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में लगने वाले ग्वालियर व्यापार मेले में खरीदे जाने वाले वाहनों पर अब जीवनकाल मोटरयान कर की दर पर पचास प्रतिशत छूट मिलेगी। परिवहन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। जबलपुर में होंने वाली मोहन कैबिनेट में आज इस प्रस्ताव का अनुसमर्थन किया जाएगा उसके बाद यह लागू हो जाएगा।

मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम के तहत राज्य सरकारी ऐसे गैर परिवहन यानों, मोटर सायकल, मोटर कार, निजी उपयोग हेतु ओमनी बस तथा हल्के परिवहन यानों जो जीवनकाल मोटरयान कर अदा करने के दायरे में आते हैं और ऐसे वाहन यदि वर्ष 2023-24 के दौरान ग्वायिलर व्यापार मेले में बेचे जाते है तो इन वाहनों पर देय जीवनकाल मोटरयान कर की दर पर पचास प्रतिशत छूट मिलेगी।

यह छूट कुछ शर्तो तथा प्रतिबंधों के अधीन मिलेगी।  इसमें ऐसे गैर परिवहन यानों, मोटरसायकल, मोटर कार और निजी उपयोग हेतु ओमनी बस और हलके परिवहन यानों को जीवनकाल मोटरयान कर की दर में पचास प्रतिशत छूट मिलेगी जिनका विक्रय वर्ष 23-24 में ग्वालियर व्यापार मेला की मेला कालावधि के दौरान विक्रय किया जाए। छूट केवल विक्रित वाहनों पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ग्वालियर से स्थाई पंजीयन कराने पर ही प्रदान की जाएगी। ग्वालियर के बाहर से आने वाले आॅटोमोबाइल व्यवसायी को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ग्वालियर से व्यवसाय प्रमाणपत्र प्राप्त करने तथा गवलियर में मेला प्रांगण में अपनी भौतिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद ही वाहन विक्रय करने की अनुमति दी जाएगी। परिवहन विभाग के सचिव सिबि चक्रवर्ती ने इसके आदेश जारी कर दिए है। शाम को कैबिनेट से इसका अनुमोदन किया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

6 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

6 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

6 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

7 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

7 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

7 hours ago