अदलात परिसर में वकीलों की वेषभूषा में घूमने वाले नकली वकीलों के खिलाफ चलेगी मुहिम

इंदौर

जिला न्यायालय परिसर में वकील की वेषभूषा में घूमने वाले नकली वकीलों के खिलाफ जिला न्यायालय के वकील मुहिम चलाएंगे। वे संदिग्ध लोगों से पूछताछ करेंगे और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संघ को जांच सौंपेंगे। वकीलों ने विधि विद्यार्थियों से कहा है कि वे अपने पहचान पत्र साथ रखें और मांगने पर प्रस्तुत जरूर करें।

एडवोकेट राकेश पाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ लोग वकीलों की वेषभूषा में जिला न्यायालय परिसर में घूमते हैं। वे पक्षकारों को बरगलाकर अपने साथ ले जाते हैं और न्यायालय में छोटे-मोटे काम जैसे जमानत भरना, दस्तावेजों की नकलें निकालना इत्यादि करते हैं। इसके एवज में वे पक्षकारों से मोटी रकम भी वसूलते हैं।

ऐसे लोग वकील की वेषभूषा में होते हैं इसलिए पक्षकार भी इन पर सहज ही भरोसा कर लेते हैं। एडवोकेट गणेश मालवीय ने कहा कि ऐसे नकली लोगों की वजह से वकीलों की छबि धूमिल हो रही है। अब जिला न्यायायलय के वकील समूह बनाकर ऐसे फर्जी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।

पहले भी पकड़ा चुके हैं फर्जी वकील

इंदौर अभिभाषक संघ में आठ हजार से ज्यादा सदस्य हैं। इनमें से कई ऐसे भी हैं जो नियमित रूप से न्यायालय नहीं आते। यही वजह है कि वकील की वेषभूषा में घूमने वाले फर्जी लोगों की पहचान आसान नहीं होती। विधि विद्यार्थी भी वकीलों द्वारा पहना जाने वाला काला कोट पहनते हैं। इसी तरह वकीलों के यहां काम करने वाले मुंशी भी लगभग इसी तरह की वेषभूषा में होते हैं।

हालांकि बेंड बांधने का अधिकार सिर्फ सनद प्राप्त वकीलों को ही होता है। जिला न्यायालय में फर्जी वकीलों की समस्या बहुत पुरानी है। कुछ दिन पहले ही वकीलों ने ऐसे ही एक फर्जी व्यक्ति को पकड़कर एमजी रोड़ पुलिस के सुपुर्द किया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

4 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

4 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

4 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

5 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

5 hours ago