आयुष्मान कार्डधारी कैंसर पीड़ितों को AIIMS में नहीं मिल रही दवाएं, करना पड़ रहा लंबा इंतजार

 भोपाल

 अस्पताल की छोटी लापरवाही भी सैकड़ों मरीजों को लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसका उदाहरण एम्स भोपाल में देखा जा सकता है। बीते एक महीने से मरीज कीमोथैरेपी की दवा के लिए परेशान हो रहे हैं। दरअसल,आयुष्मान कार्डधारी कैंसर मरीजों को दवाओं के लिए पहले आयुष्मान योजना से स्वीकृति लेना होती है,लेकिन व्यवस्था में खामी होने के कारण दवाओं की स्वीकृति में देरी हो रही है। मजबूरी में हजारों रुपये की दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं।

हालांकि, प्रबंधन का दावा है कि प्रक्रिया के लिए थोड़ा समय लगता है। एम्स में हर रोज 150 से ज्यादा कैंसर मरीज पहुंचते हैं और इतने ही मरीजों को पूर्व से नियमित इलाज होता है। प्रबंधन का दावा, भरपूर हैं दवाएं एम्स प्रबंधन का दावा है कि यहां भरपूर दवा है,लेकिन आयुष्मान के स्वीकृति और मैनेजमेंट सिस्टम की गड़बड़ी के कारण मरीजों को समय पर दवाएं ही नहीं मिल पा रही हैं।

इसे लेकर पूर्व में मरीजों ने अपनी शिकायत भी प्रबंधन के सामने दर्ज करा चुके हैं। बीमारी बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है कीमोथैरेपी के दौरान मरीजों को हर सप्ताह विशेष दवाओं का डोज दिया जाता है। इसे एक साइकल कहा जाता है। इसमें कैंसर को खत्म करने के लिए इंजेक्शन, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हाई प्रोटीन पावडर, विशेष दवाएं शामिल होती है। डाक्टरों का कहना है कि कीमोथैरेपी की दवाओं के साइकिल को तोड़ा नहीं जा सकता।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : दुर्ग में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर लूट की वारदात …

CG : दुर्ग में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर लूट की वारदात …

दुर्ग-भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में घर में घुसकर बदमाश ने बुजुर्ग दंपती को धारदार…

8 minutes ago
इंदौर में 5 ब्लैक स्पॉट खत्म, लेकिन 5 नए बने हादसों के हॉटस्पॉट; रालामंडल चौराहा सबसे खतरनाक

इंदौर में 5 ब्लैक स्पॉट खत्म, लेकिन 5 नए बने हादसों के हॉटस्पॉट; रालामंडल चौराहा सबसे खतरनाक

इंदौर  इंदौर शहर में सड़क सुरक्षा की तस्वीर चिंता बढ़ाने वाली है। एक ओर यातायात…

24 minutes ago
CG : आज सीएम विष्णु देव साय रमन सिंह से मुलाकात करेंगे …

CG : आज सीएम विष्णु देव साय रमन सिंह से मुलाकात करेंगे …

रायपुर: सीएम विष्णु देव साय आज पूर्वाह्न स्पीकर रमन सिंह से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात…

52 minutes ago
ICMR Report: कोरोना के बाद बदली लोगों की लाइफस्टाइल, नींद की गोलियों की बिक्री में बड़ा उछाल

ICMR Report: कोरोना के बाद बदली लोगों की लाइफस्टाइल, नींद की गोलियों की बिक्री में बड़ा उछाल

जबलपुर   भागदौड़ और तनावभरी जीवनशैली के बीच पर्याप्त नींद न लेना लोगों की सेहत के…

1 hour ago
MP Traffic: Google Maps के डेटा से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, 6 शहरों में बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर

MP Traffic: Google Maps के डेटा से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, 6 शहरों में बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर

भोपाल  प्रदेश के बड़े शहरों के भीतर ट्रैफिक के दवाब को कम करने के लिए…

1 hour ago
इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

 इंदौर  देश में ग्रीन बांड के जरिए शहरी विकास के लिए पूंजी जुटाने का सफल…

2 hours ago