रायसेन में बम्होरी ढाबे के पास खाई में गिरी गाड़ी, 6 लोगों की मौत की सूचना… बिहार से इंदौर लौट रहा था परिवार

रायसेन
 मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बड़ा कार हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। कार बिहार से इंदौर जा रही थी, तभी अचानक कार खाई में पलट गई और कार में सवार 6 लोगों की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार परिवार बिहार से शादी करके लौट रहा था। दुर्घटना के दौरान कार में दूल्हा-दुल्हन भी सवार थे, जो बुरी तरह से जख्मी हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

तूफान गाड़ी में सवार सभी 9 लोग इंदौर के चंदननगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो बिहार के पटना में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। लौटते वक्त कार में दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के अन्य सदस्य सवार थे। बताया गया है कि इस भीषण हादसे में दो साल की मासूम बच्ची की भी मौके पर ही मौत हो गई।

ड्राइवर को लगी झपकी

यह हादसा रायसेन के सुल्तानपुर इलाके में हुआ है। बम्होरी ढाबे के पास कार पुलिया पार कर रही थी। तभी अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में जा गिरी। इस हादसे की वजह ड्राइवर की लापरवाही को बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो कार चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसकी वजह से उसने कार से संतुलन खो दिया और यह भीषण हादसा देखने को मिला।

कार में सवार थे 9 लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा आज यानी सोमवार की सुबह 7 बजे देखने को मिला है। कार में कुल 9 लोग सवार थे। हादसे के दौरान 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूल्हा-दुल्हन समेत 3 लोग बुरी तरह से घायल हैं। तीनों घायलों को रायसेन के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पटना से लौटा था परिवार

बता दें कि सभी लोग शादी के सिलसिले में पटना गए थे। मध्य प्रदेश के इंदौर से बारात पटना के लिए रवाना हुई थी। कार में सवार सभी लोग शादी में शिरकत करके लौट रहे थे। तभी अचानक यह गंभीर हादसा हो गया। इस घटना से पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

हादसे में इनकी हुई मौत

वाहन खाई में गिरने से मोहनलाल कुरील पुत्र महावीर प्रसाद (68), चंदा देवी पुत्र मोहनलाल (60), नरेंद्र पुत्र बालाराम चोपड़ा (30) , सरिता पत्नी रवि खोलवाल (25) , तस्वी उर्फ चीनू (2), ड्राइवर सुनील की मौत हेा गई।

तीन लोग हुए घायल

दुर्घटना में दीपक पुत्र बालाराम चोपड़ा, संगीता पति दीपक चोपड़ा (25) और रवि खोलवाल पुत्र भगीरथ (27) घायल हो गए हैं। घायलों में शामिल दीपक चोपड़ा दूल्हा है और संगीता दुल्हन है। दोनों परिवार बिहार के सुपौल जिले से शादी कर लौट रहे थे। घायल दूल्हा-दुल्हन और दूल्हे के जीजा को रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ड्राइवर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा

घटना की जानकारी मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पुलिया से सीधे नीचे गिर गई।

सड़क की हालत खतरनाक

यह हादसा नेशनल हाईवे-12 (जयपुर-जबलपुर मार्ग) पर बम्होरी गांव के पास हुआ, जहां सड़क की हालत पहले से ही संकरी और खतरनाक मानी जाती है। हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों की याद दिला दी है। पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

8 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

8 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

8 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

8 hours ago