टायर फूटने से पलटी कार…UP के बीजेपी नेता की MP में मौत, उज्जैन से लौट रहे थे आगरा

गुना

गुना में नेशनल हाइवे-46 पर हुए सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के बीजेपी नेता संजीव भारद्वाज की मौत हो गई. भारद्वाज उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी और एबीवीपी के पूर्व विभाग संगठन मंत्री क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री थे. बीजेपी नेता संजीव भारद्वाज अपने साथियों के साथ उज्जैन से महाकाल दर्शन के बाद आगरा लौट रहे थे तभी कुंभराज थाना इलाके के खटकिया पर उनकी कार का टायर फट गया. इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई.

संजीव भारद्वाज के साथ कार में मौजूद सवार श्रवण कश्यप, पुष्पेंद्र यादव, मुकुल फौजदार को भी चोटें आई हैं. वहीं, आगे की सीट पर बैठे ड्राइवर और विजय वर्मा ने सीट बेल्ट लगा रखा था जिससे वे आंशिक तौर पर घायल हुए.

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 5 बजे जब कार पार्वती पुल के पास से गुजर रही थी, उसी वक्त हादसा हुआ. टायर फटने से कार बेकाबू हो गई और दूसरी लेन में जाकर पलट गई. कार का पिछला टायर फट गया था.

मृतक संजीव भारद्वाज उत्तर प्रदेश बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार थे. आगरा में भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज की मौत पर यूपी के बीजेपी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे की जानकारी ली है.

वहीं, यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी दुख व्यक्त करते हुए 'X' पर लिखा, भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी एवं एबीवीपी के पूर्व विभाग संगठन मंत्री श्री संजीव भारद्वाज जी के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है.

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतृप्त परिजनों व समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

2 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

3 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

3 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

3 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

3 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

4 hours ago