PM और RSS पर कार्टून बनाने वाले कार्टूनिस्ट ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर लिखा खेद

इंदौर  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व आरएसएस पर विवादित कार्टून बनाने वाले इंदौर के कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय ने फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर माफी मांगी है। कार्टूनिस्ट मालवीय ने कहा कि कार्टून के जरिए उनका किसी समुदाय, जाति या धर्म से जुड़ा भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। उनके कार्टून का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था। पिछले दिनों सुनवाई के दौरान कार्टूनिस्ट ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि वे फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर माफीनामा पेश करेंगे। कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय के खिलाफ इंदौर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर ढाई माह पहले गिरफ्तार किया था।अब केस की सुनवाई अगले सप्ताह होगी।

मप्र सरकार की तरह से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने कहा कि जांच जारी रहने तक पोस्ट को हटाया नहीं जाना चाहिए। माफीनामे में इस बात का भी उल्लेख होना चाहिए कि वे दोबारा ऐसा नहीं करेंगे। इस बात का उल्लेख भी कार्टूनिस्ट ने किया है।

आपको बता दें कि हेमंत ने प्रधानमंत्री और आरएसएस पर कार्टून बनाया था। उस पर आपत्ति जताते हुए इंदौर निवासी विनय जोशी ने पुलिस को शिकायत की थी। पुलिस ने जन भावना आहत होने के आरोप मेें हेमंत के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। कार्टूनिस्ट की गिरफ्तारी का मुद्दा काफी चर्चा में रहा था। कोर्ट ने भी कार्टून को आपत्तिजनक माना था।
यह पोस्ट लिखी कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय ने

 हेमंत मालवीय ने लिखा कि " माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार मुझे 1 मई 2025 को प्रकाशित किए अपने फेसबुक पोस्ट पर गहरा खेद है। मैं माननीय सर्वोच्च न्यायालय को सम्मानपूर्वक कहता हूँ कि मेरा किसी भी कार्टून या पोस्ट से ,किसी समुदाय,जाति,धर्म से जुड़ी भावनाओं को ठेस पहुँचाना,तनाव भड़काना या जानबूझकर किेसी पार्टी या व्यक्ति का अपमान करने का कतई कोई इरादा या उद्देश्य नहीं था।

मेरा अपनी किसी भी फेसबुक पोस्ट से किसी सार्वजनिक व्यक्ति, संगठन या समुदाय के प्रति अनादर करने का कोई इरादा नहीं था। अनजाने में हुए इस कृत्य का मुझे बहुत खेद है | मैं पूरे हृदय और ईमानदारी से बारम्बार क्षमा मांगता हूँ।

मैं यह मानता हूँ और सर्वदा ध्यान रखूँगा कि भाईचारा और सामाजिक सद्भाव सुनिश्चित करना मेरी भी ज़िम्मेदारी है और भविष्य में मैं इसका पूरा ध्यान रखूँगा।" 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

2 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

2 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

3 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

3 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

3 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

3 hours ago