भोपाल एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में मिला कारतूस, मचा हड़कंप

भोपाल

 राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर सोमवार रात एक पुरुष यात्री के बैग से रिवॉल्वर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इससे एयरपोर्ट पर सनसनी फैल गई। आरोपित कोलकाता जाने के लिए फ्लाइट में सवार होने जा रहा था, तभी बैग की तलाशी के दौरान कारतूस पकड़ में आ गया।

आरोपित युवक पेशे से इंजीनियर है और कोलकाता की एक निजी कंपनी में काम करता है। उसके पास पिस्टल अथवा रिवॉल्वर का लाइसेंस भी नहीं पाया गया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि फ्लाइट में कारतूस लेकर जाने के पीछे उसका मकसद क्या था।

गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक भोपाल मेमोरियल ट्रस्ट अस्पताल के पास बनी कोरल लाइफ कालोनी में रहने वाला 35 वर्षीय विवेक शर्मा रात करीब नौ बजे एयरपोर्ट पहुंचा था। फ्लाइट पर सवार होने के पहले स्कैनर से उसके सामान की जांच हुई। ट्राली बैग में संदिग्ध वस्तु दिखने पर उसके बैग की तलाशी ली गई। बैग में 7.65 बोर का एक कारतूस बरामद हुआ। यह कारतूस पिस्टल, रिवॉल्वर में इस्तेमाल होता है। कारतूस के बारे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सीआईएसएफ ने उसे हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया।

एसआई अयाज चांदा ने बताया कि विवेक मूलत: गुना का रहने वाला है। उसने भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में वह कोलकाता में सोलर एनर्जी के क्षेत्र में काम कर रही एक कंपनी में इंजीनियर है। वह दो माह पहले ही कोरल लाइफ सिटी कॉलोनी में रहने आया था। हालांकि उसका पूर्व में कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जिंदल स्टील लिमिटेड, मशीनरी डिवीजन, रायपुर ने वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

जिंदल स्टील लिमिटेड, मशीनरी डिवीजन, रायपुर ने वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

जिंदल स्टील लिमिटेड, मशीनरी डिवीजन, रायपुर ने वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया…

10 minutes ago
CG : ब्रांड का बताकर डुप्लीकेट जूते बेच रहे थे, 2 व्यापारियों के खिलाफ FIR दर्ज …

CG : ब्रांड का बताकर डुप्लीकेट जूते बेच रहे थे, 2 व्यापारियों के खिलाफ FIR दर्ज …

रायपुर। पूमा कंपनी के ब्रांड पर नकली डुप्लीकेट जूते बेचने वाले दो थोक व्यापारियों पर…

12 minutes ago
MP पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 8 IPS समेत 74 अधिकारियों के तबादले, भोपाल को मिली नई ADCP मिनी शुक्ला

MP पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 8 IPS समेत 74 अधिकारियों के तबादले, भोपाल को मिली नई ADCP मिनी शुक्ला

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए कई…

21 minutes ago
CG : उरला में गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार …

CG : उरला में गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। उरला में गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, 05.06.2026…

21 minutes ago
CG : आयकर विभाग में ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : आयकर विभाग में ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

रायपुर। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सीजी एमपी ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है।…

32 minutes ago
बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पत्नी की आय अधिक होने पर भी मुकदमे का खर्च देगा पति

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पत्नी की आय अधिक होने पर भी मुकदमे का खर्च देगा पति

 बिलासपुर  हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवादों में अंतरिम भरण-पोषण और मुकदमे के खर्च को लेकर…

35 minutes ago