CG में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, कोटवार निलंबित, पटवारी पर भी जांच की आंच

गरियाबंद.

जिले के बजाड़ी में सरकारी जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में चिचिया के कोटवार मोतीलाल की संलिप्तता पाए जाने पर देवभोग तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ने उन्हें निलंबित कर दिया है. वहीं तत्कालीन हल्का पटवारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

सरकारी मद से आबंटित भूमि की रजिस्ट्री से जुड़े मामले में पहली सुनवाई हुई. तहसीलदार ने क्रेता, विक्रेता, गवाहों और स्टांप वेंडर के बयान दर्ज किए. इस मामले को 9 जुलाई को लल्लूराम डॉट कॉम पर प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की थी.

कोटवार की भूमिका संदिग्ध
जांच में सामने आया कि चिचिया के कोटवार मोतीलाल ने बजाड़ी हल्का क्षेत्र में भूमि का मद परिवर्तन कराने में भूमिका निभाई. भूमि की वास्तविक प्रकृति से अवगत होने के बावजूद वह रजिस्ट्री प्रक्रिया में दो गवाहों में से एक बना. तहसीलदार ने बताया कि कोटवार के खिलाफ जारी कारण बताओ नोटिस का कोई लिखित जवाब नहीं मिला. इसके बाद एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया.

पड़ोसी के आधार नंबर से बनाया फर्जी आधार कार्ड
जांच के अनुसार, बजाड़ी हल्का की करीब ढाई एकड़ सरकारी भूमि कैटपदर निवासी हरिसिंह के नाम दर्ज थी. आरोप है कि बजाड़ी निवासी भंवर सिंह ने यह जमीन उरमाल के शांतिलाल जैन को कर्ज के एवज में बेच दी. इसके लिए पहले जमीन की प्रकृति और किसान का पता कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बदला गया. इसके बाद पड़ोसी के आधार नंबर का इस्तेमाल कर हरिसिंह के नाम से फर्जी आधार कार्ड तैयार किया गया. इसी आधार पर कोटवार की गवाही में जमीन की रजिस्ट्री भी कर दी गई. हालांकि, नामांतरण से पहले जारी इश्तहार पर ग्राम सरपंच ने संदेह जताते हुए आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद नामांतरण की प्रक्रिया रोक दी गई.

पटवारी जांच के दायरे में, मास्टरमाइंड की हिस्ट्री भी पता कर रहे
पूरे मामले में एक झूठ को सच साबित करने कई प्रकरण से फर्जी दस्तावेज बनाए गए. मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर पटवारी से गलत तरीके से पता और मद बदलवाया गया. इसलिए बजाड़ी के तत्कालीन पटवारी भी जांच के दायरे में है. बताया जाता है कि प्रकरण में दर्ज भूमि खरीददार ने पिछले 5 साल में 100 से भी ज्यादा रजिस्ट्रियां कराई है. कोटवार से लेकर पटवारी तक फर्जीवाड़े में सहयोगी बताए जा रहे हैं. ऐसे में अब प्रशासन खरीद फ़रोख़्त के तह तक जाने मामले में नाम आए क्रेता के सारे रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिए हैं.

Admin

Recent Posts

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कॉलोनियों में लाखों रुपये का मेंटेनेंस शुल्क बकाया

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कॉलोनियों में लाखों रुपये का मेंटेनेंस शुल्क बकाया

रायपुर. रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की बहुमंजिली  भवन हिमालयन हाइट्स,…

6 minutes ago
उमरिया में 24 घंटे में 15.8 मिमी बारिश, अब तक सामान्य से काफी कम वर्षा

उमरिया में 24 घंटे में 15.8 मिमी बारिश, अब तक सामान्य से काफी कम वर्षा

उमरिया.  जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में…

9 minutes ago
रायपुर में करोड़ों के विदेशी ट्रांजेक्शन का खुलासा, युवक को फर्जी कंपनी का डायरेक्टर बनाकर रचा गया खेल

रायपुर में करोड़ों के विदेशी ट्रांजेक्शन का खुलासा, युवक को फर्जी कंपनी का डायरेक्टर बनाकर रचा गया खेल

रायपुर. राजधानी रायपुर में फर्जी कंपनी के जरिए करोड़ों रुपये विदेश भेजने के कथित खेल…

14 minutes ago
शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को कलेक्टर के सख्त निर्देश

शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को कलेक्टर के सख्त निर्देश

उमरिया.  जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा शिशु एवं मातृ मृत्यु…

19 minutes ago
रीडर एएसआई दिनेश पांडे बने सब इंस्पेक्टर, एसपी ने कंधों पर लगाए नए सितारे

रीडर एएसआई दिनेश पांडे बने सब इंस्पेक्टर, एसपी ने कंधों पर लगाए नए सितारे

उमरिया.  उमरिया पुलिस महकमे के लिए बुधवार का दिन गौरव और खुशी का अवसर लेकर…

21 minutes ago
ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! फोन नहीं उठाने वाले डॉक्टर पर BMO का एक्शन, जारी हुआ नोटिस

ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! फोन नहीं उठाने वाले डॉक्टर पर BMO का एक्शन, जारी हुआ नोटिस

पाली/उमरिया.  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में डॉक्टरों की समय पर उपलब्धता और अधिकारियों के फोन…

26 minutes ago