प्रदेश के 10 पुलिसवालों पर UP में मामला दर्ज

इंदौर

मंदसौर पुलिस का UP की सीमा में घुसकर ट्रक मालिक को अफीम तस्करी के केस उठाने और 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर मध्यप्रदेश के 10 अफसर और कर्मचारियों पर जून 2023 में केस दर्ज कर लिया, लेकिन बात अब उजागर हुई है।

उत्तर प्रदेश के गृह विभाग से इन आरोपियों के संबंध में जानकारी मांगी गई है। जब मंदसौर के इन आरोपियों के नाम देखे तो पता चला कि कुछ आरोपी अधिकारी-कर्मचारी मंदसौर से बड़ी जगह ट्रांसफर ले चुके हैं या फिर इंदौर-भोपाल शिफ्ट हो गए हैं।

रतलाम डीआईजी ने इनकी पोस्टिंग और UP में दर्ज केस से जुड़ी जानकारी गृह मंत्रालय को भेज दी है। उनका कहना है कि विभागीय जांच भी कराई जा रही है। उधर, यूपी पुलिस के निचले अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया है।

घटनाक्रम नवंबर 2022 का है। उत्तर प्रदेश के आगरा की सीमा में घुसकर मंदसौर पुलिस ने टोल बूथ से राजस्थान निवासी एक ट्रक मालिक को उठाया। वह कूच बिहार से बांस भरकर ला रहा था। उसे 65 किलो अफीम तस्करी का आरोप लगाकर जेल भेज दिया गया।

इसके खिलाफ आरोपी ट्रक मालिक श्रवण की पत्नी श्यामा कोर्ट पहुंच गईं। उसने आगरा जिले के टोल बूथ के CCTV फुटेज और फास्टैग की रिपोर्ट पेश की तो मामला संदिग्ध दिखाई दिया। कोर्ट के निर्देश पर 2 जून 2023 को उत्तर प्रदेश के आगरा पश्चिमी के एत्मादपुर थाने पर MP के दो टीआई भरत चावला और राकेश चौधरी मंदसौर के अलावा आठ पुलिसकर्मी, एक अन्य और 2 मुखबिरों पर केस दर्ज किया था। आरोपी बनाए गए कुछ पुलिसवाले इंदौर, भोपाल में मनचाही जगह पोस्टेड भी हो गए हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

4 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

4 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

5 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

5 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

5 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

5 hours ago