बुरहानपुर में गधे चोरी की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचे पशुपालक

 बुरहानपुर

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में गधे चोरी का मामला पुलिस-प्रशासन की जनसुनवाई में पहुंचने हड़कंप मच गया. शहर से पिछले एक सप्ताह में 25 से ज्यादा गधे चोरी हो चुके हैं. अब पशुपालकों ने इसकी शिकायत पुलिस को की, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई. न ही गधों को ढूंढने के लिए कोई प्रयास किया गया. इससे नाराज हुए पशुपालक शिकायत लेकर एसपी की जनसुनवाई में पहुंच गए.

पशुपालकों ने बताया कि चोरी गए गधों की कीमत 10 लाख रुपए से ज्यादा है. उन्हीं की वजह से तमाम परिवारों की रोजी-रोटी चलती थी. गधे चोरी की एफआईआर की मांग करने जनसुनवाई में पहुंचे पशुपालक बोले, गधों से काम लेने के बाद रात को 12 बजे उन्हें छोड़ दिया जाता है और सुबह वापस लाकर बांध देते हैं. लेकिन पिछले सप्ताह तीन से चार दिन में एक-एक कर 25 से ज्यादा गधे शहर से चोरी हो गए.

इस मामले की शिकायत कोतवाली और शिकारपुरा थाने में की. पुलिस ने जांच करने की बात कहकर आवेदन रख लिया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की.

जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी

पशुपालक मदन प्रजापति ने बताया, सभी पशुपालक गधों की पीठ पर रेत ढोने का काम करते हैं. इससे ईट भट्टों पर ईंटें बनाई जाती हैं. गधों से ही उनकी रोजीरोटी चलती है. लेकिन गधे चोरी हुए तो थाने में शिकायती आवेदन दिया लेकिन पुलिस जांच के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दे रही. इससे पशु पालक परेशान हैं. उनका कामकाज पूरी तरह बंद है.

40 हजार रुपए तक होती है एक गधे की कीमत

फरियादी ने बताया कि एक गधे की कीमत 30 से 40 हजार रुपए तक होती है. कुछ माह पहले भी इसी तरह शहर से गधे चोरी हो गए थे, तब भी शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई. पशुपालकों ने गधे चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने की मांग की है.

कोर्ट के एक अधिवक्ता आदित्य प्रजापति ने बताया कि  हमारे समाज के लोगों के गधे चोरी हो गए हैं. जनसुनवाई में एसपी से मिलने पहुंचे थे. हमे भरोसा है कि निश्चित ही इस मामले में कार्रवाई होगी.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

5 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

5 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

5 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

6 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

6 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

6 hours ago