हर्षोल्लास के साथ मनाएं स्वतंत्रता दिवस : सुश्री निर्मला भूरिया

भोपाल

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि यह पर्व हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है और देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा देता है। मंत्री सुश्री भूरिया ने प्रदेश के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों से स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर ऐसा नया भारत बनाएं, जहां गरीबी, अशिक्षा, कुपोषण और भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान न हो तथा प्रत्येक व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने सभी से सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और विकास की दिशा में योगदान देने की अपील की।

सुश्री भूरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश ने विकास के सभी क्षेत्रों में नित्य नए आयाम स्थापित किए हैं। राज्य सरकार प्रदेश के बच्चों के सर्वांगीण विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने नागरिकों से संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए भारत को विश्व का अग्रणी और सशक्त राष्ट्र बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सब मिलकर एक नए, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : ललित कला अकादमी रीजनल सेंटर के लिए शासन स्तर पर पहल शुरू …

CG : ललित कला अकादमी रीजनल सेंटर के लिए शासन स्तर पर पहल शुरू …

भिलाई। ललित कला अकादमी रीजनल सेंटर की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासन स्तर…

1 minute ago
मोहला : शंकर साहू प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नियुक्त…

मोहला : शंकर साहू प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नियुक्त…

मोहला | छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर…

13 minutes ago
मोहला : पिता की याद में हर वर्ष 77 पौधे लगाने का संकल्प…

मोहला : पिता की याद में हर वर्ष 77 पौधे लगाने का संकल्प…

मोहला | वनांचल मोहला के शिक्षक मक्खन साहू ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक…

17 minutes ago
CG : डॉक्टर बाल-बाल बचे सांप के काटने से, सरकारी हॉस्पिटल में हड़कंप …

CG : डॉक्टर बाल-बाल बचे सांप के काटने से, सरकारी हॉस्पिटल में हड़कंप …

कोरबा। शहर के मेडिकल अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब OPD में…

27 minutes ago
CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

जशपुर। पत्थलगांव वन क्षेत्र के खड़ामाचा इलाके में पिछले करीब दो महीने से 12 हाथियों…

32 minutes ago
राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

डोंगरगढ़| भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व सबसे प्रमुख…

35 minutes ago