प्रदेश भर में 10 अगस्त को 25 हजार स्थानों पर बहनों के सम्मान का होगा उत्सव

 सिंगरौली
 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाड़ली बहना उत्सव तथा हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 25 हजार स्थानों में 10 अगस्त को बहनों के सम्मान का उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दिन लाड़ली बहना योजना के हितग्राही बहनों को 1250 रुपए तथा रक्षाबंधन पर्व के लिए 250 रुपए की अतिरिक्त राशि जारी की जाएगी। इस कार्यक्रम का जिला, विकासखण्ड, ग्राम पंचायत तथा सभी नगरीय निकायों के वार्डों में सजीव प्रसारण सुनिश्चित करें। इन स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसद, विधायक, पंचायत प्रतिनिधि, सरपंच, पार्षद आदि शामिल होंगे। सामारोह में अधिक से अधिक बहनों की भागीदारी सुनिश्चित करें। पूरे प्रदेश में रक्षाबंधन पर्व तक बहनों के सम्मान के कार्यक्रम लगातार आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में 11 अगस्त से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के लिए प्रशासनिक अधिकारी तिरंगे की व्यवस्था करेंगे। इसमें जनप्रतिनिधि भी पूरा सहयोग करें। राष्ट्रध्वज हम सबके लिए सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक है। प्रत्येक शहर, कस्बे तथा गांव में तिरंगा रैली, तिरंगा यात्रा तथा अन्य आयोजन करके हर घर तिरंगा अभियान के लिए सकारात्मक वातावरण बनाएं। हर नागरिक को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। स्वसहायता समूहों तथा पोस्ट आफिस में पर्याप्त मात्रा में तिरंगे उपलब्ध हैं।

अभियान के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा शहीदों के परिजनों को सम्मानित करें। स्थानीय कलाकारों के माध्यम से तिरंगे की शान और देशभक्ति के गीतों के कार्यक्रम आयोजित कराएं। ध्वज संहिता का पालन करते हुए हर घर में तिरंगा फहराया जाए।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए विभिन्न संचार माध्यमों में पर्याप्त सामग्री उपलब्ध कराएं। सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें। सभी शिक्षण संस्थानों, व्यापारिक संगठनों, खेल संगठनों, सामाजिक संगठनों तथा अन्य संगठनों को भी इस अभियान में शामिल करें। यह अभियान राष्ट्र के गौरव का अभियान है। हमने अनगिनत शहीदों के बलिदान और कठिन संघर्ष के बाद आजादी प्राप्त की है। नई पीढ़ी को भी शहीदों के बलिदान से अवगत कराने का माध्यम हर घर तिरंगा अभियान को बनाएं।

 वीडियो कान्फ्रेंसिंग में  कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण का अभियान जारी रखें। यह वर्ष रानी दुर्गावती के 500वां जन्मवर्ष तथा रानी अहिल्याबाई का 300वां जन्मवर्ष है। इन्हें भी लाड़ली बहना उत्सव तथा हर घर तिरंगा अभियान में याद करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ तथा अतिवृष्टि से सुरक्षा के उपाय, जर्जर भवनों को नोटिस देकर गिराने के निर्देश दिए। पूरे प्रदेश में आगामी 26 अगस्त को पूरे उत्साह के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाएं।

सभी कृष्ण मंदिरों तथा अन्य मंदिरों के परिसरों में विशेष साफ-सफाई कराकर आकर्षक सजावट कराएं। जिस तरह मथुरा में जन्माष्टमी मनाई जाती है उसी तरह पूरे प्रदेश में जन्माष्टमी मनाएं। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मंत्रीगण, विधायक तथा सांसद एवं मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।  कलेक्ट्रेट एनआईसी केन्द्र से विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, निगम अध्यक्ष  देवेश पाण्डेय, जनपद पंचायत देवसर के अध्यक्ष प्रणव पाठक, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेंश, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता,  सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: mohan

Recent Posts

CG : तोता, कछुआ पालने पर हो सकती है जेल …

CG : तोता, कछुआ पालने पर हो सकती है जेल …

रायपुर। राजधानी में तोतों और कछुओं का अवैध कारोबारी काफी सक्रिय हैं। कानूनी पाबंदियों के…

5 minutes ago
राजनांदगांव : सरकारी दफ्तरों के प्रवेश द्वार पर जलजमाव से आने-जाने में परेशानी…

राजनांदगांव : सरकारी दफ्तरों के प्रवेश द्वार पर जलजमाव से आने-जाने में परेशानी…

राजनांदगांव | लगातार बारिश के बाद शहर के कई सरकारी कार्यालयों के प्रवेश द्वारों के…

6 minutes ago
राजनांदगांव : युवक से चेन व मोबाइल लूटे, तीन आरोपी पकड़ाए…

राजनांदगांव : युवक से चेन व मोबाइल लूटे, तीन आरोपी पकड़ाए…

राजनांदगांव| आरके नगर चौक में बाइक सवार से सोने की चैन और मोबाइल लूटने वाले…

10 minutes ago
CG : बोरी में छिपाकर गांजा तस्करी, बाइक सवार पकड़ाए …

CG : बोरी में छिपाकर गांजा तस्करी, बाइक सवार पकड़ाए …

सूरजपुर. अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.…

12 minutes ago
राजनांदगांव : तहसील रोड पर गड्ढों से रोजाना हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : तहसील रोड पर गड्ढों से रोजाना हादसे का खतरा…

राजनांदगांव| तहसील रोड पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों…

18 minutes ago
CG : पुजारी पर हमला, जगदलपुर में अशांति फ़ैलाने की साजिश …

CG : पुजारी पर हमला, जगदलपुर में अशांति फ़ैलाने की साजिश …

जगदलपुर. धरमपुरा मार्ग स्थित झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में हुई घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल…

21 minutes ago