केन्द्रीय चुनाव आयोग का दल सोमवार को आ रहा प्रदेश

भोपाल.
मध्यप्रदेश में प्रशासन चुनाव के लिए कितना तैयार है इसे परखने के लिए केन्द्रीय चुनाव आयोग का एक दल सोमवार को प्रदेश आ रहा है।  प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर एसपी से आयोग के इस दल ने चुनाव तैयारियों से संबंधित रिपोर्ट मांगी। इसे तैयार करने के  लिए कलेक्टर एसपी रविवार को भी जुटे रहे। इसके साथ ही आयोग का यह दल राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा करेगा। जानकारी के अनुसार कल चार सितंबर को चुनाव आयोग की यह टीम राजधानी भोपाल आ जाएगी। यह टीम तीन दिन तक भोपाल में ही रहेगी। इस दौरान भोपाल के मिंटो हॉल में यह टीम प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी के साथ बैठक करेगी।

मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियां राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग भी कर रहा है। इसी सिलसिले में चुनाव आयोग की टीम चार सितंबर को तीन दिवसीय दौरे पर भोपाल आ रही है। तीन दिन तक यह टीम चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कमार के प्रतिनिधित्व में यह टीम छह सितंबर तक भोपाल में ही रहेगी।

अक्टूबर में लग सकती है आचार संहिता
चुनाव आयोग की टीम बीजेपी-कांग्रेस के अलावा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा करेगी। इस दौरान मतदाता सूची,मतदान केन्द्र सहित अन्य विषयों पर सुझाव लेने और उनकी शिकायतों को दूर करने की कोशिश की जाएगी। 31 अगस्त को मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए आवेदन लेने काम पूरा हो जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार अक्टूबर को है। माना जा रहा है कि 4 अक्टूबर के बाद कभी भी प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगाई जा सकती है।

सीएस और डीजीपी के साथ भी बैठक
चुनाव आयोग की टीम द्वारा पांच सितंबर को भोपाल के मिंटों में हॉल में पहली बैठक की जाएगी। इस दौरान जिलों में चुनाव की तैयारियों, कानून व्यवस्था, मतदाता सूची सहित और विषयों को लेकर सभी कलेक्टरों, भोपाल-इंदौर के पुलिस कमिश्ररों और सभी जिलों के एसपी और आईजी के साथ चर्चा करेगी। दौरे के अगले दिन छह सितंबर को मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, डीजीपी सुधीर कुमार के अलावा अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा और सामान्य प्रशासन के साथ बैठक होगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

2 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

2 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

2 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

2 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

3 hours ago