सर्वाइकल कैंसर: एम्स की खास पहल 9 से 14 साल की 131 लड़कियों को फ्री में लगाएगी वैक्सीन

भोपाल
 मध्य प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसे लेकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जा रही हैं। एक सर्वे के मुताबिक देश में हर साल करीब 13 लाख महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित होती हैं। जिनमें से लगभग 80 हजार महिलाओं की मौत सर्वाइकल कैंसर के कारण हो जाती है। राजधानी भोपाल स्थित एम्स सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एक अहम कदम उठाने जा रहा है।

विश्वनाथ केयर फाउंडेशन ने  एम्स भोपाल को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 262 टीके उपलब्ध कराए गए हैं। एम्स भोपाल 131 लड़कियों को यह टीका मुफ्त लगाएगा और 9 से 14 साल की लड़कियों में 6 महीने के अंतराल पर वैक्सीन की दो खुराक लेने के बाद सर्वाइकल कैंसर का खतरा लगभग पूरी तरह खत्म हो जाता है। साथ ही एम्स भोपाल अपना दीक्षांत समारोह 2 मार्च को मनाएगा और इसके अलावा एम्स भोपाल का 12वां स्थापना दिवस 3 मार्च को मनाया जाएगा। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए कुछ सुझाव दिए गए है।

हर तीन साल में करना चाहिए जांच

एम्स के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में बताया कि 30 साल की उम्र के बाद हर तीन साल में सवाईकल कैंसर की जांच के लिए पैपस्मीयर टेस्ट कराना चाहिए। एम्स भोपाल के अलावा, सभी मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पतालों में यह टेस्ट आसानी से हो जाता है। हर तीन साल में यह जांच जरूरी है। जिन्हें टीका लगा है उन्हें भी जांच कराना चाहिए।

छह प्रतिशत महिलाएं होती हैं बीमारी की शिकार

सामान्य आबादी में हर समय लगभग छह प्रतिशत महिलाएं इस बीमारी से संक्रमित मिलती हैं। इसका संक्रमण शारीरिक संबंध के माध्यम से फैलता है। इस कारण किशोरियों को टीका लगाने से अधिक लाभ मिलता है। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2020-21 में यह टीका लगाने की तैयारी सभी राज्यों में की थी। लेकिन कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद इसे रोक दिया गया था। अब केंद्र सरकार वर्ष 2023 से यह टीका लाने की तैयारी कर रही थी। बजट में घोषणा के बाद इसमें तेजी आएगी। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सबसे ज्यादा रोगी सर्वाइकल (बच्चेदानी) कैंसर से पीड़ित मिल रहे हैं।

एक लाख में 12 सर्वाइकल कैंसर के रोगी

आइसीएमआर के नेशनल सेंटर फार डिसीज इंफारमेटिक्स एंड रिसर्च (एनसीडीआइआर) की कैंसर को लेकर 2020 में जारी आखिरी रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में प्रति लाख आबादी पर सर्वाइकल कैंसर के 12.8 रोगी मिले थे। पूरे प्रदेश की लगभग यही स्थिति है। सर्वाइकल कैंसर के लिए 99 प्रतिशत तक ह्यूमन पिपलोमा वायरस (एचपीवी) जिम्मेदार है। पुरुष भी इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। इसका संक्रमण शारीरिक संबंध के माध्यम से फैलता है। इस कारण किशोरियों को टीका लगाने से अधिक लाभ मिलता है।

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लगेगा टीका

डॉ अजय सिंह ने बताया कि एम्स भोपाल पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 131 बच्चियों को यह वैक्सीन मुफ्त में लगाएगा। 9 से 14 साल तक की लड़कियों में 6 महीने के अंतराल पर दो डोज वैक्सीन लगाने के पश्चात सर्वाइकल कैंसर का खतरा लगभग पूरी तरह से टल जाता है। यहां यह बताना भी जरूरी होगा कि बाजार में यह टीका लगभग 4000 में मिलता है। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर (डॉ) अजय सिंह ने कहा है कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

19 minutes ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

24 minutes ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

29 minutes ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

29 minutes ago
सुशासन का लक्ष्य जनता के काम समय पर पूरा करना, विभागीय योजनाओं से आर्थिक रूप से सशक्त बनें ग्रामीणरू राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

सुशासन का लक्ष्य जनता के काम समय पर पूरा करना, विभागीय योजनाओं से आर्थिक रूप से सशक्त बनें ग्रामीणरू राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने और ग्रामीणों की समस्याओं के…

39 minutes ago
U-18 एशिया कप में भारत को कांस्य, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की चार बेटियों ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का गौरव

U-18 एशिया कप में भारत को कांस्य, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की चार बेटियों ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का गौरव

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित महिला U-18 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम…

49 minutes ago