रायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार तथा नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के मार्गदर्शन में रायपुर शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज जोन क्रमांक 7 के तहत समता कॉलोनी में एक जूस दुकान द्वारा मुख्य मार्ग पर नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को तोड़ा गया।
इसके साथ ही समता कॉम्प्लेक्स के सामने पार्किंग में लगे 23 अवैध विज्ञापन बोर्ड जब्त किए गए। एक निजी आवास में पार्किंग स्थल पर बिना स्वीकृति के बनाए गए सीढ़ी निर्माण को भी हटाया गया।
इस कार्रवाई के पीछे मुख्य उद्देश्य शहर में यातायात सुगमता बनाए रखना है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या रुकावट का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन, निगम और यातायात पुलिस की टीम लगातार शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर नजर रखे हुए है, और इन पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…