राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल ने रुसे जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़े। श्री बघेल ने कहा कि डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के घुमका के आसपास लगभग 45 ग्रामों में निस्तारी व पशुओं के पीने के लिए तालाबों को भरने की आवश्यकता है। तालाब भरने से आसपास के गांव का जलस्तर भी बढ़ेगा तथा मृत प्राय हो चुके कुंए, बोर और हैंडपंप आदि पुनर्जीवित हो उठेंगे। क्षेत्र में जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है, जिससे आने वाले समय में और अधिक निस्तारी लिए पानी की विकट समस्या उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीणों को आने वाले गर्मी में पानी की दिक्कत ना हो, इसके लिए रु से जलाशय से अविलंब पानी छोड़ने की आवश्कता है। ग्रामीणों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द रूसे जलाशय को खोला जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सकें।
धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मगरलोड और पुलिस चौकी करेलीबड़ी पुलिस द्वारा हत्या की…
भोपाल ऑपरेशन हमर्दद ने एक मासूम को उसकी मां से मिलवा दिया। बच्चे के सही…
बिलासपुर. बिलासपुर में एक बार फिर कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। तारबाहर थाना…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कोलार रोड स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढ़ी…
लखनऊ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय लखनऊ दौरा न केवल भाजपा संगठन…
गरियाबंद. जिले में साइबर ठग लगातार भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। अब वरिष्ठ…