CG : आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मैत्री कार्यक्रम का हुआ आयोजन …

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सभी परियोजनाओं के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आज परियोजना जांजगीर के सिवनी एवं बम्हनीडीह, नवागढ़ के नगारीडीह पामगढ़ के ससहा के आंगनबाड़ी केंद्रों में “बाल मैत्री कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में केंद्रों में उपस्थित बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न बाल मैत्री गतिविधियों से हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को कहानियों और कविताओं के माध्यम से केंद्र के प्रति आकर्षित किया। इस अवसर पर “सुपोषण की परी” गतिविधि मुख्य आकर्षण रही, जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं ने बच्चों और उनकी माताओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खान-पान (संतुलित आहार) के महत्त्व के बारे में विस्तार से समझाया। पोषण पखवाड़ा के बच्चो को भ्रमण करा के सामाजिक सहभागिता को बताया गया, पोषण रैली निकाला गया, पोषण और बाल विवाह रोकथाम के शपथ दिलाया गया, बच्चो को बालगीत कराया गया। इस विशेष सत्र में बड़ी संख्या में पालकों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य न केवल बच्चों का मनोरंजन करना है, बल्कि समाज में कुपोषण के प्रति जागरूकता फैलाना और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना भी है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को विशेष पूरक पोषण आहार का वितरण किया गया। इस दौरान सेक्टर पर्यवेक्षक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न केंद्रों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

7 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

8 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

8 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

8 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

8 hours ago