CG : 10वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन,पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान …

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जांजगीर के कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री महोबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन और निरंतर मेहनत से ही सफलता हासिल की जा सकती है। 10वीं के बाद अपने लक्ष्य के अनुरूप विषय निर्धारण कर आगे बढ़े और सफलता प्राप्त करें। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छात्रा सोनल साहू ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दिया। वहीं शिवम सिंह ने 92.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी उपलब्धि साझा करते हुए कहा कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही बेहतर परिणाम संभव है।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जांजगीर के कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। जिसमे छात्र तनु थवाइत, आकांक्षा साहू , आर्यन साहू, अर्पिता तिवारी, साक्षी सोनी, अनन्या तंबोली, गरिमा महंत, शिवम सिंह, नितिन राठौर, आयुषी साहू , सौम्या धिरही, चंचल मानिकपुरी एवं काव्या डडसेना शामिल हैं। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा, प्राचार्य के के चंद्रा, शिक्षक जे आर खूंटे, ए आर पात्रा, सुबीर कुमार सिन्हा,सुनील कुमार, प्रवीण यादव, रंजीत सिंह, पी के पटेल, बी घोष, राज कुमार सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

5 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

6 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

6 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

6 hours ago