गौरेला पेंड्रा मरवाही । कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी स्कूलों का सघन निरीक्षण और शिक्षकों की बैठक लेकर विद्यार्थियों की दर्ज संख्या एवं उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता, पिछले बोर्ड परीक्षा में परिणाम का प्रतिशत सहित शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा कर रही हैं। साथ ही पिछले बोर्ड परीक्षा में 10वीं, 12वीं का परिणाम जिले में संतोषजनक नहीं होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षाओं में जिले में बेहतर परिणाम लाने के लिए शिक्षकों को निदेर्शित किया जा रहा हैं।
कलेक्टर ने गुरूवार को गौरेला विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवसा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पकरिया का निरीक्षण किया और शिक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पंजी और बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली और शिक्षकों से कहा कि अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करें। समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करें, कमजोर बच्चों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अतिरिक्त क्लास लें तथा ब्लूप्रिंट के अनुसार परीक्षा की तैयारी कराएं। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे उपस्थित थे।
दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…
- नशा मुक्ति थीम के साथ आयोजित हुआ शिविर, 1224 आवेदन हुए प्राप्त - समाधान,…
- ग्राम पंचायतों में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण - स्वच्छ…