कोरबा, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीखार गांव स्थित पिकनिक स्पॉट के पास मंगलवार की देर शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला। पिकनिक स्पॉट पर आए लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।मृतक की उम्र 30 से 35 साल के बीच आंकी गई है। घटनास्थल पर न तो कोई बाइक मिली और न ही अन्य कोई वाहन मिलाए जिससे मृतक की पहचान की जा सके। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।
सीएसपी भूषण एक्का के अनुसारए युवक की पहचान के लिए वॉट्सऐप ग्रुप पर सूचना भेजी गई है। साथ ही आसपास के गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। अंधेरा होने के कारण पुलिस को कार्रवाई में कठिनाई का सामना करना पड़ा। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…
भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण…
रायपुर ’आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री शर्मा’ मोहला…
भोपाल भीषण गर्मी के चलते आइसक्रीम की मांग बढ़ने के साथ-साथ मिलावट की आशंका जताई…
रायपुर नगर पालिक निगम केारबा के 09 वार्डो में आज 01 करोड़ 80 लाख रूपये…