CG : आज स्कूल बंद, प्राइवेट वाले RTE प्रतिपूर्ति नहीं बढ़ने को लेकर विरोध कर रहे …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों का असहयोग आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 17 और 18 अप्रैल को बड़े फैसले लिए हैं। एसोसिएशन के मुताबिक, 1 मार्च से शुरू हुए असहयोग आंदोलन के तहत पहले ही निर्णय लिया गया था कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लॉटरी के माध्यम से वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आज 18 अप्रैल को प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद अब 14 अप्रैल को हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में दो अहम निर्णय लिए गए हैं। आज 18 अप्रैल (शनिवार) को प्रदेश के सभी निजी स्कूल पूरी तरह बंद है। एसोसिएशन ने इसकी जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री को दे दी है। साथ ही मांग की है कि स्कूल शिक्षा विभाग इस साल शासकीय स्कूलों में प्रति छात्र होने वाले खर्च को सार्वजनिक करे, ताकि RTE के तहत निजी स्कूलों को मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि का सही निर्धारण हो सके। एसोसिएशन का कहना है कि, प्रतिपूर्ति राशि का पुनर्निर्धारण साल 2011 से अब तक नहीं किया गया है, जिससे निजी स्कूलों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता और सचिव मोती जैन ने सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की है।

kgnews

Recent Posts

तंगहाली के काँटों को रौंदकर महकी बिलाईगढ़ की राजकुमारी

तंगहाली के काँटों को रौंदकर महकी बिलाईगढ़ की राजकुमारी

तंगहाली के काँटों को रौंदकर महकी बिलाईगढ़ की राजकुमारी पलायन की त्रासदी से 'लखपति दीदी'…

36 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री…

42 minutes ago
​नारायणपुर में खरीफ की तैयारियां तेज: 47% खाद और 87% प्रमाणित बीजों का भंडारण पूरा, वितरण में आई तेजी

​नारायणपुर में खरीफ की तैयारियां तेज: 47% खाद और 87% प्रमाणित बीजों का भंडारण पूरा, वितरण में आई तेजी

​नारायणपुर में खरीफ की तैयारियां तेज: 47% खाद और 87% प्रमाणित बीजों का भंडारण पूरा,…

56 minutes ago
CG : ग्राम पंचायतों को 6 करोड़ रूपये से अधिक की राशि जारी …

CG : ग्राम पंचायतों को 6 करोड़ रूपये से अधिक की राशि जारी …

उत्तर बस्तर कांकेर । राज्य शासन द्वारा जिले की ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के…

1 hour ago
CG : रबर टायर के बिना आयरन केजव्हील ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर सख्ती …

CG : रबर टायर के बिना आयरन केजव्हील ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर सख्ती …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप…

1 hour ago