CG : आत्मानंद स्कूल में गंदे पानी पीने पर पीलिया से हुई छात्रा की मौत…

बलरामपुर, रघुनाथनगर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा की पीलिया ;जॉन्डिसद्ध से मौत हो गई है। ये घटना न सिर्फ इलाके में शोक का विषय बनी हुई हैए बल्कि स्कूल और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। ये घटना न सिर्फ इलाके में शोक का विषय बनी हुई है बल्कि स्कूल और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। बताया जा रहा है कि स्कूल में गंदे पीने के पानी के कारण पीलिया का संक्रमण फैलाए जिससे कई बच्चे बीमार हुए और एक छात्रा की मौत तक हो गई।

मृतक छात्रा की पहचान 13 वर्षीय 8वीं की छात्रा के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पिछले कुछ हफ्तों से स्कूल में बच्चों को गंदा पानी पीने को मजबूर किया जा रहा था। कई बार शिकायत के बावजूद स्कूल प्रबंधन और प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया और इसके चलते बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज़ के दौरान की मौत हो गई। लोगों और बच्ची के अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में एक महीने से ज्यादा समय से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। कुछ बच्चों में उल्टीए बुखारए और आंखों और शरीर में पीलापन जैसे लक्षण दिखने लगे थे। ये स्पष्ट संकेत था कि पीलिया फैल चुका है लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची और जांच के लिए पानी के सैंपल लिए गए हैं।

kgnews

Recent Posts

धरती आबा और जनमन योजना, जनजातीय क्षेत्रों के लिए वरदान : राज्यपाल श्री पटेल

धरती आबा और जनमन योजना, जनजातीय क्षेत्रों के लिए वरदान : राज्यपाल श्री पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि "धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना" और "प्रधानमंत्री जनमन…

13 minutes ago
दुर्ग में गूंजी ‘मन की बात’, किसानों ने लिया जैविक खेती का संकल्प

दुर्ग में गूंजी ‘मन की बात’, किसानों ने लिया जैविक खेती का संकल्प

दुर्ग  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण को…

15 minutes ago
प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण

प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण

भोपाल प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 135वें संस्करण का रविवार को…

33 minutes ago
लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर…

48 minutes ago
जबलपुर में मृत महिला को जिंदा दिखाकर 76 लाख की जमीन की ठगी, दो आरोपियों पर ₹4-4 हजार का इनाम

जबलपुर में मृत महिला को जिंदा दिखाकर 76 लाख की जमीन की ठगी, दो आरोपियों पर ₹4-4 हजार का इनाम

जबलपुर. मृत महिला को कागजों में जीवित दर्शाकर उसकी जमीन का फर्जी सौदा करने और…

53 minutes ago
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कुकरू पर्यटन का बनेगा प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ यादव

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कुकरू पर्यटन का बनेगा प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू को प्रदेश के…

58 minutes ago