Home » CG : आपसी विवाद के चलते महिला की हत्या, राजनीति से जुड़े हैं तार

CG : आपसी विवाद के चलते महिला की हत्या, राजनीति से जुड़े हैं तार

20/11/2023

भिलाई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आपसी विवाद के चलते महिला की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। हत्या के तार राजनीति से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है।मिली जानकारी के अनुसार, खुर्सीपार मिनीमाता चौक में एक महिला की हत्या कर दी गई है। आपसी विवाद के चलते तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक का नाम विजय साव बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। विवाद चुनाव के दौरान हुआ था, आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या के तार राजनीति से जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a comment