महासमुंद,कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 4 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम छिलपावन के मृतक देवनारायण पटेल की पत्नी श्रीमती चंद्रिका पटेल के लिए एवं बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम हरनादादर के मृतक तामरस खुटे की पत्नी श्रीमती किरण खुटे के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह सर्पदंश से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम गड़बेड़ा के मृतक कमलेश खड़िया के पिता श्री सादराम उर्फ साधराम खड़िया के लिए तथा पेड़ डंगाल से सिर पर चोट लगने से मृत्यु होने पर मृतक शिवनारायण चतुर्वेदी की पत्नी श्रीमती पद्मा चतुर्वेदी के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
भोपाल मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राज्य सरकार ने…
समय पर मिली प्रशासनिक सहायता से बचा प्रवेश, पिता ने जताया आभार रायपुर, जशपुर जिला…
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में…
राज्य में 20.14 लाख हेक्टेयर में धान, कोदो, कुटकी, रागी, तिल, मूंगफली सहित विभिन्न फसलों की…
रायपुर. भारत सरकार ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान…
दतिया दतिया में हो रहे उपचुनाव का प्रत्याशी अभी किसी दल ने घोषित नहीं किया…