कांकेर। जिले के पखांजूर क्षेत्र में निर्वाचन कार्य के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां भाग संख्या 47 में नियुक्त बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) अरविंद गाइन को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर नूपुर हावलादार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीएलओ अरविंद गाइन एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत सी श्रेणी नोटिस देने पहुंचे थे।
इस दौरान झोलाछाप डॉक्टर नूपुर हावलादार ने बीएलओ के साथ गाली-गलौच की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत सभी आवश्यक और सही दस्तावेज जमा नहीं किए जाने के कारण नोटिस दिया गया था। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…
भोपाल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस परिवहन शोध संस्थान द्वारा परिवहन…