कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बीती रात एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई. जिले के पाली थाना अंतर्गत मुंगाडिह के पास तेज रफ्तार इनोवा कार एनएच रोड पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई. इस घटना में कार में सवार 6 लोग घायल हो गए. कार में 2 छोटे बच्चे भी सवार थे, उन्हें भी सिर और पैर पर चोंटे आई हैं. घायलों में से 3 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर घंटों की मशक्कत के बाद राहगीरों की मदद से बाहर निकाला. सभी घायलों को पाली स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, इनोवा कार में सवार दंपति भिलाई निवासी थे, जो बनारस से वापस भिलाई लौट रहे थे. इसी दौरान रात लगभग 2 बजे वे सभी दुर्घटना के शिकार हो गए. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई.
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…