छत्तीसगढ़

CG : उत्पादन बढ़ाने गन्ना कृषकों को दिया गया प्रशिक्षण

बालोद कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले के करकाभाट स्थित शक्कर कारखाना में गन्ने की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित कराने एवं जिले के गन्ना कृषकों को अधिक से अधिक लाभान्वित कराने हेतु  कृषि विभाग द्वारा निरंतर उपाय सुनिश्चित किए जा रहे  हैं। इसके अंतर्गत जिले में गन्ने का क्षेत्राच्छाद तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किए जा  रहे हैं। इसी क्रम में कृषि विभाग एवं सर्वोदय कृषक उत्पादक कंपनी लिमिटेड तथा शक्कर कारखाना करकाभाट बालोद के द्वारा रविवार 18 फरवरी को विकासखण्ड गुरूर के ग्राम सनौद के बाजार चैक में गन्ना प्रशिक्षण आयोजित किया गया। गन्ना प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विभाग के उप संचालक श्री जी.एस.धुर्वे, शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक श्री राजेन्द्र प्रसाद राठिया, वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री के.आर.साहू एवं अन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषकगण उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री के.आर.साहू एवं कृषि वैज्ञानिकों ने बताया गया कि वर्तमान में जिले में गन्ने बीज के प्रचलित किस्म सीओ 86032, जालंधर 85, वीएसआई 8005 उपलब्ध है। जिसकी औसत उत्पादन 300 से 400 क्विंटल प्रति एकड़ प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में टिश्यू कल्चर लैब से टिश्यू कल्चर पौध उपलब्ध करा रहे हैं। जिसके लिए प्रति हेक्टेयर 7000 पौधे की आवश्यकता होती है, जिसकी लागत 17,500 रूपये होगी। टिश्यू कल्चर पौध से 350 से 500 क्विंटल उत्पादन प्राप्त होती है।कृषि विभाग के उप संचालक श्री जी.एस. धुर्वे एवं शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक श्री राजेन्द्र प्रसाद राठिया ने बताया कि जिले में उपलब्ध क्षेत्र से मात्र 02 माह तक ही पेराई हो पा रही है। कृषकों के लिए गन्ना क्षेत्र बढ़ाने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। गन्ना क्षेत्र कम होने के कारण पर्याप्त मात्रा में गन्ने की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि शक्कर कारखाना को पूर्णकालीन चलाने के लिए 3000 हेक्टेयर की आवश्यकता है, जिससे कम से कम 06 माह तक गन्ता की आपूर्ति हो सके। इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि आशीष कुमार चन्द्राकर एवं सूर्य नारायण ताम्रकार एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा भी किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

5 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

5 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

6 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

6 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

6 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

6 hours ago