वन विभाग स्थानीय समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने की शुरू की कवायद

भोपाल

वन समितियों और स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में वन विभाग ने एक नई पहल की है। प्रदेश का एक मात्र हिल स्टेशन का दर्जा प्राप्त करने वाले पचमढ़ी के पास स्थित मटकुली को स्थानीय समुदायों की मदद से ईको पर्यटन विकास बोर्ड और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहयोग से कुछ महीने के अंदर ही बोर्ड प्रदेश का पर्यटन हब बनाने जा रहा है।

ईको पर्यटन विकास बोर्ड के इस प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। ईको पर्यटन विकास बोर्ड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी समिता राजौरा ने बताया कि पचमढ़ी के रास्ते पर स्थित होने से यहां पर्यटकों की कभी कमी नहीं रहेगी। मटकुली अपने आप में काफी रमणीय स्थल होने के चलते पर्यटकों का ध्यान स्वयं आकर्षित करने में सक्षम हैं।  बोर्ड यहां पर टैÑकिंग, कैंपिंग का काम शुरू करवा दिया है। उन्होंने बताया कि अगर सब कुछ सही ढंग से चलता रहा तो 3 महीने के  अंदर ही मटकुली पर्यटकों के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।  मटकुली को पर्यटक रेस्टिंग प्लेस के रूप में इस्तेमाल कर सकते है।

भोपाल समिति बैठक में होगा शामिल
मटकुली को अंतिम रूप से तैयार करने के लिए इसी सप्ताह भोपाल की एक समिति मटकुली जाकर वहां की स्थानीय समिति के साथ बैठक करने वाली है। बैठक के दौरान समिति पर्यटन को और बेहतर बनाने के लिए अपनी रणनीति स्थानीय लोगों के साथ साझा करेगी।

लाभांश का हिस्सा स्थानीय समुदायों को
स्थानीय समुदायों को रोजगार परक बनाने के लिए मटकुली की पूरी जिम्मेदारी स्थानीय स्थानीय समुदायों के पास होगी। ईको पर्यटन बोर्ड और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व बतौर नोडल एजेंसी की तौर पर काम करेंगे। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समितियों को सशक्त बनाने के लिए बोर्ड ने ऐसा निर्णय लिया है। निजी लोगों के पास जिम्मेदारी होने से वह अपनी मनमानी करते है और बोर्ड को पर्याप्त राजस्व भी नहीं देते है। जिसके चलते बोर्ड को ऐसा निर्णय लेना पड़ा। इससे समितियों के पास स्थायी रूप से एक रोजगार भी होगा और आने वाले समय में वह आर्थिक रूप से खुद को मजबूत भी बना लेंगे। इस तरह की पहल बोर्ड अन्य स्थानों पर करने जा रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

4 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

4 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

4 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

4 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

4 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

4 hours ago