CG : उरकुरा–सरोना बायपास पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग शुरू…

रायपुर ।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत उरकुरा – सरोना बायपास लाइन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली का कार्य सफलतापूर्वक  20 जुलाई 2025 को पूर्ण कर लिया गया है। इस नई व्यवस्था से ट्रेनों की समयबद्धता, संरक्षा एवं परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली की मुख्य विशेषताएं 

1. एमएसडीएसी डुअल डिटेक्शन: एम/एस सिग्मा द्वारा निर्मित कुल 52 डिटेक्शन पॉइंट्स एवं 48 ट्रैक सेक्शन स्थापित किए गए हैं।

2. यूएफएसबीआई : सरोना ऑटो हट से उरकुरा तक महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु यह प्रणाली लगाई गई है।

3. एनवी मक्स : दोनों स्टेशनों के बीच ऑटो सिग्नलों एवं ट्रैक सेक्शन की जानकारी रियल टाइम में साझा करने हेतु यह व्यवस्था की गई है।

4. संचार विविधता: संचार के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल एवं क्वाड केबल दोनों का उपयोग कर दोहरी व्यवस्था प्रदान की गई है।

5. कुल 10 ऑटोमैटिक सिग्नल लगाए गए हैं।

6. सरोना स्टेशन पर मौजूदा पैनल इंटरलॉकिंग प्रणाली में आवश्यक बदलाव किए गए हैं।

7. उरकुरा स्टेशन पर मौजूदा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) प्रणाली में आवश्यक बदलाव किए गए हैं।

8. ऑटो हट में रिंग अर्थिंग, ए-क्लास सुरक्षा, फायर अलार्म, ईएलडी एवं स्वचालित फ्यूज चेंज ओवर सिस्टम जैसी आधुनिक संरक्षा व्यवस्थाएं लगाई गई हैं।

यह तकनीकी उन्नयन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेलवे नेटवर्क को अधिक संरक्षित, कुशल एवं आधुनिक बनाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

10 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

10 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

10 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

10 hours ago