छत्तीसगढ़

CG : ओडिशा से खपाने लाया जा रहा था अवैध धान : नानगुर में प्रशासन द्वारा 100 बोरी धान और मिनी ट्रक जब्त

जगदलपुर, धान खरीदी के सीजन में बिचैलियों द्वारा पड़ोसी राज्यों से अवैध धान खपाने की कोशिशों पर जिला प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रही है। प्रशासन की इसी सतर्कता के चलते शुक्रवार सुबह तहसील नानगुर में एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली, जहाँ राजस्व और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने ओडिशा के चांदली से आ रहे धान के अवैध परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की।
   घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे की है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि सीमावर्ती रास्ते से अवैध धान की खेप लाई जा रही है। मुस्तैदी दिखाते हुए जांच दल ने नाकेबंदी की और संदेह के आधार पर मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 06 एम 0155 को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 100 बोरी धान लदा पाया गया। जब वाहन चालक से इस धान के परिवहन और खरीदी संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। यह स्पष्ट होते ही कि धान अवैध रूप से पड़ोसी राज्य से लाया गया है, टीम ने तत्काल मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए धान और वाहन को जब्त कर लिया तथा उसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु नानगुर थाना के सुपुर्द कर दिया है।
     इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाले मुस्तैद दल में नायब तहसीलदार लखीराम पांडे, रोहन कुमार बीसी और डोमन लाल प्रमुख रूप से शामिल थे। उनके साथ मंडी निरीक्षक बीके दिल्लीवार तथा पटवारी शंकर बैद, सोमेश नागेश और दिनेश सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए इस अवैध परिवहन को पकड़ा और अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसी सख्ती आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : हर घर मुनगा, घर-घर सुपोषण …

CG : हर घर मुनगा, घर-घर सुपोषण …

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर संभाग के…

14 minutes ago
CG : सोनू सूद आज भिलाई में …

CG : सोनू सूद आज भिलाई में …

भिलाई। अभिनेता, समाजसेवी एवं परोपकारी व्यक्तित्व सोनू सूद आज भिलाई आ रहे है। क्लब हेड…

18 minutes ago
CG : महिला पार्षद के देवर ने निगम कर्मचारी को धमकाया, FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की …

CG : महिला पार्षद के देवर ने निगम कर्मचारी को धमकाया, FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की …

बिलासपुर। नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने…

36 minutes ago
MP में निर्माण कार्य के नए नियम: बिना सूचना घर या दुकान बनाई तो हो सकती है जेल, श्रम विभाग का सख्त आदेश

MP में निर्माण कार्य के नए नियम: बिना सूचना घर या दुकान बनाई तो हो सकती है जेल, श्रम विभाग का सख्त आदेश

भोपाल  मध्य प्रदेश में अब घर, दुकान, बहुमंजिला इमारत या किसी भी तरह का निर्माण…

42 minutes ago
MP को मिली बड़ी मेजबानी, इंदौर में पहली बार होगी विश्व स्नूकर चैंपियनशिप; नवंबर में होगा आयोजन

MP को मिली बड़ी मेजबानी, इंदौर में पहली बार होगी विश्व स्नूकर चैंपियनशिप; नवंबर में होगा आयोजन

इंदौर  दुनिया को स्नूकर का खेल सिखाने वाले मध्य प्रदेश में 100 साल में पहली…

1 hour ago
Aadhaar Update: 1 जुलाई से ईमेल आईडी अपडेट करना होगा मुफ्त, UIDAI ने खत्म की ₹75 फीस

Aadhaar Update: 1 जुलाई से ईमेल आईडी अपडेट करना होगा मुफ्त, UIDAI ने खत्म की ₹75 फीस

 ग्वालियर  यदि आपके आधार कार्ड में अभी तक ईमेल आईडी अपडेट नहीं है या आप…

1 hour ago