छत्तीसगढ़

CG : महिला पार्षद के देवर ने निगम कर्मचारी को धमकाया, FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की …

बिलासपुर। नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक (पॉलीथिन) जब्त करने पहुंची टीम के साथ पार्षद के देवर ने मोबाइल पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। स्वच्छता पेट्रोलिंग टीम के निरीक्षक पवन भैयालाल चौहान ने बताया कि नगर निगम की स्वच्छता टीम शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक (पॉलीथिन) के खिलाफ अभियान चला रही है। शुक्रवार को टीम सिरगिट्टी क्षेत्र में दुकानों की जांच करने पहुंची थी।

दोपहर करीब 12:50 बजे स्वच्छता पेट्रोलिंग टीम यदुनंदन नगर, तिफरा स्थित अपना मार्ट के पास एक डेयरी दुकान की जांच के लिए पहुंची। जांच के दौरान दुकान से करीब 5 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक (पॉलीथिन) बरामद हुई, जिसके बाद नगर निगम की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान दुकान पर स्वच्छता एसआई पवन चौहान की दुकानदार ने वार्ड क्रमांक-6 की पार्षद सीमा संजय सिंह के देवर मुन्ना सिंह से फोन पर बात कराई। आरोप है कि बातचीत के दौरान मुन्ना सिंह भड़क गए और जुर्माना नहीं देने की बात कहते हुए निगम कर्मचारी के साथ गाली-गलौज की। साथ ही कार्रवाई करने पर धमकी भी दी। पॉलीथिन जांच अभियान के दौरान नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ कथित अभद्रता और गाली-गलौज के बाद निगमकर्मी ऑडियो रिकॉर्डिंग लेकर सिरगिट्टी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को रिकॉर्डिंग सौंपते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुन्ना सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

CG : कवर्धा के गुंडों में पुलिस का खौफ नहीं, यात्री बस रोका और ड्राइवर को मारने हुए उतारू …

CG : कवर्धा के गुंडों में पुलिस का खौफ नहीं, यात्री बस रोका और ड्राइवर को मारने हुए उतारू …

कवर्धा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक…

1 minute ago
CG : महासमुंद के शिक्षक को 5 साल की हुई सजा …

CG : महासमुंद के शिक्षक को 5 साल की हुई सजा …

महासमुंद। नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट…

5 minutes ago
CG : भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज …

CG : भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज …

बीजापुर। जिले के जांगला थाना क्षेत्र में भालू के हमले की एक गंभीर घटना सामने…

13 minutes ago
CG : सामूहिक सहभागिता से बालोद जिले को ’टीबी मुक्त’ बनाने का लें संकल्प: कलेक्टर मिश्रा …

CG : सामूहिक सहभागिता से बालोद जिले को ’टीबी मुक्त’ बनाने का लें संकल्प: कलेक्टर मिश्रा …

बालोद। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले को शत-प्रतिशत टीबी (क्षय रोग) मुक्त…

16 minutes ago
CG : अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगाई गई रोक …

CG : अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगाई गई रोक …

एमसीबी। आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट…

25 minutes ago
CG : कालीबाड़ी ट्रैफिक मुख्यालय से एक्टिवा चोरी …

CG : कालीबाड़ी ट्रैफिक मुख्यालय से एक्टिवा चोरी …

रायपुर। राजधानी में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया…

29 minutes ago