जांजगीर-चांपा. जिले में लोन के किस्त के लाखों रुपए का गबन करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 754/24 धारा 409,34 भादवि के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है. जानकारी के अनुसार, स्पंदन इसफुर्ती फाइनेंस लिमिटेड जांजगीर के मैनेजर नीरूपति बंजारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की, इसफुर्ती फाइनेंस बैंक में पूर्व में कार्यरत कर्मचारी ने बैंक के ग्राहकों के लोन की किस्त की राशि कुल 2,74,240/ रू को बैंक में जमा ना कर खुद गबन कर लिया है.
जिसके बाद माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपीयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना की गई. इस दौरान आरोपी जितेंद्र कुमार पटेल औऱ आशीष चौहान को दिनांक 03.10.2024 को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है. वहीं तीसरे आरोपी सूरज चौहान को पतासाजी कर 4 अक्टूबर को भी दबोचा और गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ की गई. जुर्म स्वीकार किए जाने पर उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा दिया गया है.
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर धरमजयगढ़ पुलिस ने पत्नी…
कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में…
भोपाल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 209 आयकर…
बिलासपुर। खेती में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर राज्य के किसान अब कम लागत…
भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भोपाल के एलएनसीटी समूह से जुड़े कई स्थानों पर सोमवार…
रायपुर। प्रदेश के बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें CM साय शामिल हुए. आज दोपहर…