छत्तीसगढ़

CG : हितग्राहियों को बांटने के बजाय कबाड़ में पड़े हैं 3 दर्जन टूल किट बॉक्स…

तखतपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों सरकार की योजनाओं के अंतर्गत हो रहे गड़बड़ियों के कई मामले सामने आ रहे हैं. इन दिनों स्कूलों में वितरण करने वाले पुस्तकों का कबाड़ मामला सुर्खियों में है. वहीं अब बिलासपुर के तखतपुर नगर पालिका में टूल किट बॉक्स का कबाड़ होने वाला मामला सामने आया है. सरकारी योजनाओं के तहत आवंटित ये टूल किट अब कबाड़ में सड़ रहे हैं, जबकि इन्हें चर्मकार समुदाय के हितग्राहियों को वितरित किया जाना था.

राजनीतिक श्रेय के चक्कर में लापरवाही

इस मामले में देखा गया है कि 2015-16 में आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा लगभग दो से तीन दर्जन टूल किट नगर पालिका तखतपुर को दिए गए थे. लेकिन समय बीतने के साथ-साथ सत्ता और अधिकारियों के बदलाव के बावजूद, ये टूल किट जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाए. प्रशासन की लापरवाही के कारण अब ये कबाड़ में पड़े हुए हैं.

सीएमओ ने कहा- संबंधित अधिकारियों से लेंगे जानकारी

इस मामले में तखतपुर के प्रभारी सीएमओ और प्रशिक्षु IAS तन्मय खन्ना ने कहा कि यह मामले उनके कार्यकाल का नहीं है और इसकी जानकारी वह तुरंत संबंधित अधिकारियों से लेंगे. उन्होंने वादा किया कि अगर लापरवाही पाई गई, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

सरकार की योजनाओं का उद्देश्य

सरकार की योजनाओं का मूल उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों को लाभ पहुंचाना है, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें. लेकिन तखतपुर का यह मामला दिखाता है कि अधिकारियों में इंटरेस्ट की कमी के कारण लाखों रुपये के टूल किट अब धूल चाट रहे हैं.

जरूरतमंदों का दर्द

सड़क किनारे छोटे-छोटे काम करने वाले चर्मकार समुदाय के लिए ये टूल किट वरदान साबित हो सकते थे. यदि समय पर इन्हें वितरित किया गया होता, तो इनकी जिंदगी में सुधार आ सकता था. लेकिन अब ये टूल किट बेकार हो चुके हैं और इन्हें कबाड़ में फेंक दिया गया है.

जागरूक नागरिक की राय

जागरूक नागरिक कृष्ण कुमार शर्मा का कहना है कि शासन की योजनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. यह हर हितग्राही का अधिकार है. ऐसे मामलों में जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

तखतपुर का यह मामला सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को उजागर करता है. यदि स्थानीय प्रशासन इस मामले में गंभीरता से काम नहीं करता है, तो न केवल योजनाएं विफल होंगी, बल्कि गरीबों की उम्मीदें भी टूटेंगी.

kgnews

Recent Posts

CG : पशु चिकित्सा शिविर : पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में किया गया जागरूक…

CG : पशु चिकित्सा शिविर : पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में किया गया जागरूक…

कोंडागांव । उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला कोंडागांव के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के पूर्व दूरस्थ…

6 minutes ago
CG : सड़क परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की खोज व पुनर्वास हेतु किया गया निरीक्षण…

CG : सड़क परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की खोज व पुनर्वास हेतु किया गया निरीक्षण…

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन…

10 minutes ago
CG : मकर बंधा में जागरूकता शिविर आयोजित, बाल विवाह रोकथाम व महिला सुरक्षा पर दी गई जानकारी…

CG : मकर बंधा में जागरूकता शिविर आयोजित, बाल विवाह रोकथाम व महिला सुरक्षा पर दी गई जानकारी…

सूरजपुर । रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मकर बंधा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया…

14 minutes ago
CG : चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे मिला अज्ञात भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी …

CG : चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे मिला अज्ञात भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी …

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे एक…

19 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में धूल भरी आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी …

CG : छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में धूल भरी आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी …

रायपुर/दिल्ली। देश में एक तरफ कई राज्यों में बारिश के संकेत हैं, तो दूसरी ओर…

29 minutes ago
राजनांदगांव : सरकार के 12 साल पूरे होने पर मुक्तिधाम की सफाई की…

राजनांदगांव : सरकार के 12 साल पूरे होने पर मुक्तिधाम की सफाई की…

डोंगरगांव| केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डोंगरगांव ने प्रगति…

44 minutes ago