जांजगीर। सनसनीखेज मामला सामने आया है. बलौदा में एक पति ने दूसरी महिला से अफेयर के चलते अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर करंट लगने से मौत होने की साजिश रची. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला जिले के बलौदा थाना क्षेत्र का है. वारदात 28-29 अप्रैल की रात है. मृतका की पहचान ललिता मिरी के रूप में हुई है. आरोपी कोई और नहीं ललिता मिरी का पति महेंद्र कुमार मिरी है. महेंद्र कुमार मिरी ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और फिर बाथरूम में बाल्टी में इमर्शन रॉड चालू करके लाश को उसके पास रखा दिया.
जानकारी के मुताबिक़, महेंद्र कुमार मिरी का किसी और महिला से अफेयर चल रहा था. इसी बात को लेकर पति पत्नी दोनों के बीच आयदिन विवाद होता रहता था. घटना वाले दिन भी देर रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. जिसके बाद पति ने गुस्से में पत्नी की गला दबा कर जान लेली. किसी को शक न हो इसलिए इसे एक हादसा दिखाने की कोशिश की. बाथरूम में बाल्टी में पानी भरकर इमर्शन रॉड चालू करके लाश को उसके पास रखा दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पहले तो आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन बार बार पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कुबूल किया. पुलिस ने आरोपी महेंद्र कुमार मिरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…
रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…